फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Platform and general ticket sales will be stopped in case of heavy crowd.

Jammu News: भीड़ ज्यादा होने पर बंद हो जाएगी प्लेटफार्म और जनरल टिकट की बिक्री

विज्ञापन
Platform and general ticket sales will be stopped in case of heavy crowd.
- त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन हुआ सतर्क
विज्ञापन

- कटरा, जम्मू और पठानकोट स्टेशन पर यात्रियों के लिए बनेगा हेल्प डेस्क
- प्लेटफार्म पर यात्रियों का बोझ बढ़ने पर बाहर परिसर में रोकने की होगी व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सप्ताह भीतर दीपावली और महापर्व छठ पड़ने के कारण घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर यात्रियोंं की भारी भीड़ उमड़ेगी। अभी तक कोई स्पेशल ट्रेन नहीं चलने से रुटीन में चलने वाली ट्रेनों पर ही सारा बोेझ रहेगा। ऐसे में किसी हादसे से बचने के लिए रेल प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है। स्टेशन पर भगदड़ जैसी स्थिति न बने इसके लिए
प्लेटफार्म के साथ ही जनरल टिकट की बिक्री तक बंद की जा सकती है।
अभी 12 अक्तूबर को पश्चिम बंगाल के बर्धमान रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने की जल्दीबाजी में फुट ओवर ब्रिज पर भगदड़ मचने से करीब एक दर्जन यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक महिला यात्री के सीढ़ी पर फिसल कर गिरने के चलते भगदड़ मची थी। ऐसी कोई घटना जम्मू रेल मंडल में न हो इसे लेकर रेल प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जम्मू रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राघवेंद्र बताते हैं कि त्योहारों पर यात्रियों की संभावित भीड़ के मद्देनजर कटड़ा, जम्मू और पठानकोट में हेल्पडेस्क बनाया जाएगा जो ट्रेनों के आने-जाने और प्लेटफार्म की सटीक जानकारी देंगे। मॉनिटरिंग के लिए हर प्लेटफार्म पर वरिष्ठ अधिकारी तैनात रहेंगे। प्लेटफार्म पर भीड़ अधिक होने पर यात्रियों को बाहर परिसर में रोकने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जरूरत पड़ी तो प्लेटफार्म टिकट और जनरल टिकटों की बिक्री कुछ देर के लिए बंद की जा सकती है। भीड़ कम होने और प्लेटफार्म खाली होने पर टिकटों की बिक्री फिर शुरू हो जाएगी। पीआरओ ने कहा कि रेलकर्मी और आरपीएफ के जवान तो मुस्तैद रहेंगे ही यात्रियों को भी चाहिए कि वह भी सतर्कता बरतें। कम सामान लेकर सफर करें। सिर्फ यात्री ही प्लेटफार्म पर पहुंचे और सीढ़ी या फुटओवर ब्रिज पर चढ़ते समय जल्दीबाजी न करें।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed