फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   planning

निगम सभी घरों से कूड़ा उठाएगी, योजना तैयार

विज्ञापन
planning
जम्मू। नगर निगम शहर के सभी घरों से कचरा एकत्रित करेगा। यह कार्य पूरा करने के लिए एमसी ने 31 मार्च तक का लक्ष्य रखा है। इसके लिए योजना बनाई जा चुकी है। अब अगले महीने से योजनाबद्ध तरीके से एमसी काम शुरू करेगा। इससे स्वच्छता सर्वेेक्षण की रैंकिंग में सुधार होगा। साथ ही शहर में गंदगी से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन

हालांकि अभी तक योजना से आधा शहर ही कवर हो पाया है। अब पूरे शहर को कवर करने की योजना है। अभी घरों से दो तरह का कचरा यानी सूखा और गीला आता है। इसे डंपिंग साइट में ठिकाने लगाया जाता है। अब तमाम घरों के योजना से जुड़ने के बाद गलियों और नालियों में कचरा नहीं जाएगा। इससे शहर साफ सुथरा होगा। नगर निगम के अनुसार योजना के तहत घरों को कवर करने को ऑटो भी किराये पर हायर किए जाने हैं। हाल ही में बने चार नए वार्डों में भी नई व्यवस्था के हिसाब से काम शुरू करना है। अभी तक लोग कूड़ेदानों में ही कचरा फेंक रहे हैं। कचरा एकत्रित करने में काफी परेशानी आ रही है।
विज्ञापन

80 ऑटो लेगा नगर निगम किराये पर
शहर में योजना को सिरे चढ़ाने के लिए अब 80 ऑटो भी किराये पर लेने की तैयारी है। इन ऑटो के माध्यम से कचरा एकत्रित कर डंपिंग साइट तक पहुंचाया जाएगा।
600 नए कर्मचारी होंगे तैनात
600 नए सफाई कर्मचारियों की तैनाती भी की जाएगी। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए इनकी परीक्षा होगी। इसके लिए अगले माह में तिथि निर्धारित हो जाएगी।
कोट
31 मार्च तक तमाम शहर से कचरा घरों से एकत्रित किया जाएगा। इसके लिए योजना तैयार कर ली गई है। इससे शहर साफ सुथरा होगा। साथ ही रैंकिंग में सुधार आएगा।
- बलदेव सिंह बलोरिया, चेयरमैन, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed