{"_id":"b8f8d0eb3057fd788612145b83fd8967","slug":"placements-name-swindle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के नाम पर ऐंठता था रुपये ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी के नाम पर ऐंठता था रुपये
ब्यूरो, अमर उजाला/मीरां साहिब
Updated Fri, 23 Jan 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये ऐंठने वाले एक तांत्रिक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामला उधमपुर के पीड़ित द्वारा पुलिस में शिकायत करने के बाद सामने आया। बताया जाता है कि तांत्रिक उपचार करने की आड़ में नौकरी लगाने का लालच देकर लोगों से रुपये ऐंठने था। वहीं पैसे वापस मांगने पर तांत्रिक तेजधार हथियार का भय दिखाता था।
विज्ञापन
उधमपुर के परमेश कुमार का कहना है कि वह कसबे में तांत्रिक अब्दुल माजिद मौलवी के पास उपचार करवाने के लिए आता था। जान पहचान होने पर उसने सरकारी लगवाने के लिए दो लाख रुपये की राशि मांगी। रुपये देने के दो वर्ष बीत जाने पर पीड़ित को शक हुआ तो उसने रुपये वापस मांगे, लेकिन तांत्रिक ने रुपये वापस नहीं दिए।
विज्ञापन
गत दिनाें जब वह तांत्रिक के घर गया, तो तांत्रिक ने हथियार का भय दिखाया। पुलिस तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज कर सच्चाई का पता लगाने की कोशिश कर रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि पता चला है कि मौलवी अब्दुल माजिद उपचार करवाने पहुंचे लोगाें को से रुपये ऐंठता था। वह राजनेताओं से संबंध की बात कर लोगों को प्रभाव में लेता था।
विज्ञापन