केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय करेगा हर मदद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत जम्मू कश्मीर में भयंकर बाढ़ और बारिश से क्षतिग्रस्त हुए बिजली ढांचे को जल्द बहाल करने में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पीयूष गोयल ने रियासती सरकार को हर मदद का आश्वासन दिया है। उनका कहना है कि मुश्किल की घड़ी में केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय क्षतिग्रस्त ढांचे को दुरुस्त कर बिजली बहाली करवाने में पूरा सहयोग देगा।
मंत्रालय की सौ दिन की उपलब्धियों के संदर्भ में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों में बने नेशनल इन्फारमेटिक सेंटरों (एनआईसी) में पत्रकारों के सवालों के जवाब के दौरान जम्मू में ‘अमर उजाला’ संवाददाता की ओर से जम्मू कश्मीर में प्राकृतिक आपदा और बिजली ढांचे को पहुंचे भारी नुकसान से कई इलाकों में गुल पड़ी बिजली की जल्द बहाली की दिशा में केंद्रीय मंत्रालय की भूमिका पर सवाल के जवाब में पीयूष गोयल ने कहा कि बाढ़ और बारिश से जम्मू कश्मीर में तबाही से पूरा देश और केंद्र सरकार चिंतित है।
जल्द शुरू होगी पाकलडुल परियोजना
पीयूष गोयलने कहा कि नई दिल्ली में आपदा प्रबंधन की बैठक हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं जम्मू कश्मीर के दौरे पर गए हैं। उन्होंने कहा, क्षतिग्रस्त बिजली ढांचे को खड़ा करने में रियासत सरकार का पूरा सहयोग किया जाएगा। गोयल ने मौके पर ही उच्च अधिकारियों को जम्मू कश्मीर में अधिकारियों की टीमों को भेजने के निर्देश भी जारी किए। मंत्री को बताया गया कि कुछ टीमों को भेजा गया और अन्य को भी भेजा जाएगा।
वहीं एक अन्य सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रियासत जम्मू कश्मीर में पन बिजली उत्पादन की क्षमता के तहत उत्पादन को बढ़ाने की दिशा में रियासती सरकार खासतौर से मुख्यमंत्री से परियोजनाओं की डीपीआर तैयार कर केंद्रीय मंत्रालय को भेजने को कहा है।
उन्होंने इस अवसर पर बताया कि 1000 मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता की पाकलडुल परियोजना पर जल्द काम शुरू करने के लिए मंत्रालय 2500 करोड़ रुपये का लोन राज्य सरकार को दिलवाने में अपनी भूमिका निभाएगा।