फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pink and Green polling Booth made By adminstration

Jammu News: आज कहीं गुलाबी तो कहीं दिखेंगे हरे पोलिंग बूथ

विज्ञापन
pink and Green polling Booth made By adminstration
-दिव्यांगों और युवा मतदाताओं को भी दिया जाएगा सम्मान
विज्ञापन

-पिंक बूथ महिलाओं को होगा समर्पित, ग्रीन में किया जाएगा पर्यावरण पर जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। दूसरे चरण के शुक्रवार को होने वाले मतदान में जम्मू संसदीय सीट पर चार जिलों के 18 विधानसभा क्षेत्रों में 2416 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं। इसमें 46 पिंक (गुलाबी), 18 ग्रीन और 18 पीडब्ल्यूडी (दिव्यांग) के साथ युवा पोलिंग बूथ शामिल होंगे। जम्मू जिले में 33 पिंक, 11 पीडब्ल्यूडी, 11 ग्रीन और 11 ही युवा पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इससे लगभग हर पोलिंग स्टेशन पर मतदाताओं के लिए अलग व्यवस्था और अलग नजारा देखने को मिलेगा। यह पहल हर वर्ग के मतदाता को सम्मान देने और जागरूक करने के लिए की गई है।
पिंक यानी गुलाबी पोलिंग बूथ पर अधिकतर महिला स्टाफ तैनात होगा जिसमें सुरक्षाकर्मी भी शामिल होंगी। यह पोलिंग स्टेशन खासतौर पर गुलाबी रंग में रंगे दिखेंगे। इसमें लगभग हर चीज पिंक रंग की होगी। इसका उद्देश्य महिला मतदाताओं को सम्मान देना है। हालांकि इन पोलिंग स्टेशन पर आम मतदाता भी पहुंचेंगे, लेकिन पोलिंग की लगभग सारी प्रक्रिया महिला स्टाफ के हाथ से होगी। जम्मू जिले में बाहु विधानसभा क्षेत्र में सरकारी गर्ल्स हाई स्कूल गांधीनगर, केंद्रीय विद्यालय-1 गांधीनगर, ब्वायज मिडिल स्कूल बोडिया बाटल गोरखा नगर ( बागे बाहु के पास), जम्मू पूर्व में गंडी दी छावनी में हरि सिंह हायर सेकंडरी स्कूल, सरकारी हायर सेकंडरी स्कूल बाजार कसाबा गुज्जर नगर, सेंटर बेसिक स्कूल पुरानी मंडी, कृष्णा नगर ओल्ड यूनिवर्सिटी कैंपस, गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल बख्शीनगर आदि में पिंक पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इसी तरह पीडब्ल्यूडी की श्रेणी में ब्वायज हायर सेकंडरी स्कूल छन्नी हिम्मत, सरकारी गर्ल्स मिडिल स्कूल सरवाल, सरकारी ब्वायज हायर सेकंडरी स्कूल पलोड़ा आदि में पोलिंग स्टेशन स्थापित होंगे।
विज्ञापन

कुछ मतदाताओं को पौधे आदि प्रदान किए जा सकते हैं
ग्रीन की श्रेणी वाले पोलिंग स्टेशन टाउन हाल बिश्नाह, ब्वायज हायर सेकंडरी स्कूल छन्नी हिम्मत, हरि सिंह हायर सेकंडरी स्कूल, सरकारी मिडिल स्कूल नगरोटा, ओल्ड यूनिवर्सिटी कैंपस कृष्णा नगर जम्मू आदि में स्थापित होंगे। इन पोलिंग स्टेशन पर कोशिश की जाएगी की कि वहां रखी हर चीज लगभग हरी हो। इसका उद्देश्य मतदाताओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। इसमें कुछ मतदाताओं को पौधे आदि प्रदान किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा मतदाताओं की अच्छी भागीदारी होने की उम्मीद
युवा पोलिंग स्टेशनों में ब्वायज हायर सेकंडरी स्कूल छन्नी हिम्मत, सरकारी प्राइमरी स्कूल पौनी चक्क, सरकारी हायर सेकंडरी स्कूल दोमाना, सरकारी हायर सेकंडरी स्कूल खन्ना शंग्राल, ब्वायज हायर सेकंडरी स्कूल छन्नी हिम्मत आदि शामिल हैं। इन पोलिंग स्टेशनों पर अधिकतर स्टाफ युवा होगा और यहां आने वाले पहले मतदाता को सम्मान दिया जाएगा। लोकतंत्र के इस पर्व में युवा मतदाताओं की अच्छी भागीदारी होने की उम्मीद है। एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि विभिन्न तरह के पोलिंग स्टेशनों का उद्देश्य मतदाताओं में अलग-अलग स्तर पर जागरूकता को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed