{"_id":"5958ffa34f1c1b3b168b46bc","slug":"piligrims-are-facing-long-waiting-time-for-registration","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण के लिए श्रद्धालुओं को करना पड़ रहा है लंबा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण के लिए श्रद्धालुओं को करना पड़ रहा है लंबा इंतजार
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 02 Jul 2017 07:44 PM IST
विज्ञापन
amarnath yatra
- फोटो : FILE PHOTO
अमरनाथ यात्रा के लिए देशभर से आए श्रद्धालुओं को सरस्वती धाम में पंजीकरण करवाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। श्रद्धालु तीन दिन से पंजीकरण करवाने को लेकर जा रहे हैं मगर पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। श्रद्धालुओं को तेज धूप में भी पंजीकरण करवाने के लिए लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश से आए श्रद्धालु धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वह तीन दिन पहले जम्मू पहुंच गए थे। यात्रा के लिए पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। सुबह पांच बजे पंजीकरण करवाने आए थे। दोपहर तक उनका पंजीकरण नहीं हो पाया है। महाराष्ट्र से आए श्रद्धालु राजेश कुमार ने बताया कि तीन दिन पहले 35 श्रद्धालुओं के साथ जम्मू में पहुंचे थे। अभी तक उनका पंजीकरण नहीं हो पाया है। श्रद्धालुओं को रात और दिन बस में ही व्यतीत करना पड़ रहा है। असुविधा के कारण उन्हें परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
गुजरात से आई आंचल ने बताया कि वह परिवार के साथ अमरनाथ यात्रा में भाग लेने आई है। सुबह से पंजीकरण न होने के कारण उन्हें परेशानी पेश आई है। तेज धूप में लाइनों में खड़ा होने के बावजूद भी पंजीकरण नहीं हो रहा है। सुबह से पंजीकरण होने का इंतजार किया जा रहा है। दिल्ली से आए श्रद्धालु महेश दत्त ने बताया कि पंजीकरण के लिए लाइनों में खड़े हैं। पंजीकरण प्रक्रिया शुरू न होने के कारण उन्हें परेशानी पेश आ रही है। प्रशासन को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंजीकरण जल्दी करवाना चाहिए।
विज्ञापन