फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pictures of rain and snowfall in Jammu and Kashmir: Traffic halted on Jammu-Srinagar highway, snowfall in Vaishno Devi, blanket of snow covered entire Kashmir

जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी की तस्वीरें : जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर यातायात ठप, वैष्णो देवी में बर्फबारी, समूचे कश्मीर में छाई बर्फ की चादर

Sat, 08 Jan 2022 05:21 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 08 Jan 2022 05:21 PM IST
सार

प्रदेश में लगातार बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। कई स्थानों पर सड़क और संपर्क मार्ग कट गए हैं। जम्मू कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार दूसरे दिन भी बंद रहा। इससे यात्रियों व चालकों की परेशानी बढ़ती जा रही। वैष्णो देवी में बर्फबारी के बाद वहां का नजारा बदल गया। घाटी के सभी हिस्सों में जनजीवन प्रभावित रहा। बर्फबारी का नजारा देखने के लिए पर्यटक लगातार पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
Pictures of rain and snowfall in Jammu and Kashmir: Traffic halted on Jammu-Srinagar highway, snowfall in Vaishno Devi, blanket of snow covered entire Kashmir
वैष्णो देवी में बर्फबारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश-बर्फबारी का दौर लगातार चौथे दिन भी जारी है। शनिवार को कश्मीर और जम्मू संभाग के कई पर्वतीय क्षेत्रों में भारी हिमपात हुआ है। जम्मू शहर समेत मैदानी इलाकों में पिछले 24 घंटों से लगताार बारिश हो रही है। भारी बारिश और बर्फबारी के चलते कई जगह पहाड़ दरक रहे हैं। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे शुक्रवार को कुछ देर खुलने के बाद ही भारी भूस्खलन के बाद कुछ घंटों बाद बंद कर दिया गया। कश्मीर समेत कई इलाकों का सड़क संपर्क फिर से कट गया है। मौसम की बेरुखी के चलते जम्मू और श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ानें रद्द कर दी गईं। वैष्णो देवी में भी जमकर बर्फबारी हो रही है। इससे यात्रियों को हल्की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  

विज्ञापन

Pictures of rain and snowfall in Jammu and Kashmir: Traffic halted on Jammu-Srinagar highway, snowfall in Vaishno Devi, blanket of snow covered entire Kashmir
बर्फबारी बसंतगढ़ उधमपुर। - फोटो : संवाद

बनिहाल से चंद्रकोट के बीच विभिन्न स्थानों पर पस्सियां गिरने पर राष्ट्रीय राजमार्ग शनिवार को लगातार दूसरे दिन बंद रहा। उधमपुर से किसी वाहन को घाटी की तरफ नहीं जाने दिया गया। सुबह से शाम तक उधमपुर के विभिन्न स्थानों पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। रामबन में यात्रियों के रहने की व्यवस्था जिला प्रशासन ने रात को ही कर दी है। इनके लिए प्रशासन की तरफ से खाने की भी व्यवस्था कर दी गई है। उधमपुर में रोके गए वाहनों के चालक व यात्री दिन भर राजमार्ग के खुलने का इंतजार करते रहे। लेकिन शाम तक राजमार्ग के न खुलने पर यात्री वाहन वापस जम्मू की तरफ लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Pictures of rain and snowfall in Jammu and Kashmir: Traffic halted on Jammu-Srinagar highway, snowfall in Vaishno Devi, blanket of snow covered entire Kashmir
जम्मू श्रीनगर हाईवे पर रोके गए वाहन। - फोटो : संवाद

राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार से वाहनों की आवाजाही प्रभावित है। मौसम में सुधार होने पर शुक्रवार सुबह राजमार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया था। पुलिस ने केवल यात्री वाहन और जरूरत का सामान ले जा रहे ट्रकों को घाटी की तरफ जाने की अनुमति दी थी। वाहन अभी गुजर ही रहे थे कि दोहपर को फिर से तेज बारिश होने पर राजमार्ग फिर से बंद हो गया और अभी तक राजमार्ग नहीं खुल सका है। राजमार्ग खुलने की उम्मीद में श्रीनगर जाने वाले कई यात्री वाहन जम्मू से उधमपुर पहुंच गए, लेकिन पुलिस ने इनको जखैनी इलाके से आगे नहीं निकलने दिया।

विज्ञापन

Pictures of rain and snowfall in Jammu and Kashmir: Traffic halted on Jammu-Srinagar highway, snowfall in Vaishno Devi, blanket of snow covered entire Kashmir
श्रीनगर में बर्फबारी का नजारा। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पटनीटाप जाने वाले वाहनों पर भी प्रतिबंध लगा दिया। इसके बाद जखैनी में वाहनों की कतार बढ़ती चली गई। चालक व यात्री दिन भर राजमार्ग के खुलने का इंतजार करते रहे, लेकिन खराब मौसम के कारण राजमार्ग को खोलने में कामयाबी नहीं मिल सकी। राजमार्ग पर रोके गए चालकों व यात्रियों को बारिश व ठंड के कारण बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा। शाम तक राजमार्ग के न खुलने पर ज्यादातर यात्री वाहन जम्मू की तरफ वापस लौट गए, जबकि ट्रक अभी भी राजमार्ग के खुलने के इंतजार में है। 

Pictures of rain and snowfall in Jammu and Kashmir: Traffic halted on Jammu-Srinagar highway, snowfall in Vaishno Devi, blanket of snow covered entire Kashmir
श्रीनगर में बर्फबारी का नजारा। - फोटो : अमर उजाला

रामबन के विभिन्न हिस्सों में बर्फबारी के बीच फंसे पर्यटकों को पुलिस ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया
शुक्रवार दोपहर को राजमार्ग को बंद होने के बाद कई यात्रियों के वाहन रामबन के विभिन्न हिस्सों में फंस गए हैं। इनमें बाहरी राज्यों के पर्यटक। इनके चालक व यात्री शुक्रवार से राजमार्ग के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। शुक्रवार शाम को विभिन्न स्थानों पर बर्फबारी शुरू हो गई थी और कई यात्रियों के वाहन बर्फबारी के बीच फंस गए।

जब इसके बारे में रामबन पुलिस व प्रशासन को पता चला तो तुरंत पुलिस की टीम को रवाना कर दिया गया। पुलिस ने रत्तनबास इलाके से गुजरात के 20 पर्यटकों को सुरक्षित निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और इनके रहने और खाने पीने की व्यवस्था की गई। इसी तरह से रामसू में भी करीब 60 यात्रियों को सरकारी हाई स्कूल रामसू में रखा गया है और इनके लिए रहने और खाने पीने की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed