फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Photo of Viral with modern weapons of Hizb terrorists

J&K: आतंकियों का आधुनिक हथियारों के साथ फोटो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 03 Nov 2017 07:15 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 03 Nov 2017 07:15 AM IST
विज्ञापन
Photo of Viral with modern weapons of Hizb terrorists
- फोटो : FILE PHOTO

दक्षिणी कश्मीर में सक्रिय हिज्ब के आतंकियों के नए फोटो वायरल हुए हैं, जिसमें वे कुछ विदेशी आधुनिक हथियार के साथ दिख रहे हैं। पुलिस इन वायरल फोटो की जांच में जुटी हुई है। वीरवार को सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर द्रबगाम पुलवामा के समीर टाइगर उर्फ फैसल भाई का एक नया फोटो वायरल हुआ है, जिसमें उसे आधुनिक हथियार के साथ देखा गया है।

विज्ञापन



समीर आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का दक्षिणी कश्मीर में काफी सक्रिय आतंकी है। जो हथियार उसके हाथ में है वह एम4 एआर-15 है। यह अमेरिकी कारबाइन है, जिसे अमेरिकी सेना में एम16 राइफल के बदले इस्तेमाल में लाया जा रहा है।हिज्ब के आतंकियों का एक और फोटो वायरल हुआ है उसमें हिज्ब के रियाज नाइकू और बिलाल अहमद मोहम्मद को एकेएस-74 यू समेत देखा जा सकता है।
विज्ञापन


हालांकि, यह शार्ट बैरल एके 56 है, जो एक आटोमेटिक हथियार है और काफी आतंकी इसका प्रयोग करते हैं क्योंकि एक तो यह हथियार आधुनिक है, टिकाऊ है और छोटा है जिसे यहां-वहां ले जाने में आसानी होती है।जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक ने बताया कि हथियार तो आतंकियों के पास आते रहते हैं। यह पूछने पर कि पहली बार अमेरिकी मेड हथियार देखा गया है, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में अवैध हथियारों का मार्केट है। वहां कुछ भी मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed