{"_id":"59b9725c4f1c1b1a688b45a6","slug":"phi-woman-dead-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचई महिला कर्मी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचई महिला कर्मी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
ब्यूरोे,अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:01 AM IST
विज्ञापन
महिला की सड़क हादसे में मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्यूटी जा रही पीएचई विभाग की एक महिला कर्मी की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बीसी रोड स्थित अपने कार्यालय में पहुंचने ही वाली थी कि जेकेएसआरटीसी की बेकाबू बस ने उसे कुचल दिया। हादसा इतना खतरनाक था कि महिला के दिमाग के अंदर का हिस्सा बाहर निकल गया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। चालक गुरमीत सिंह को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
रूप नगर के दुर्गा नगर की रहने वाली नीलम लता भट्ट केसी सिनेमा के नीचे बने चौक पर मिनी बस से उतरी। यहां से वह रोड क्रास करते हुए अपने कार्यालय की तरफ से जा रही थी। तभी पीछे से आई बस ने उसे कुचल दिया। बस चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
लेकिन कुछ ही देर के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जेके 02 वाई 0263 नंबर की बस पुलिस ने जब्त कर ली है। हादसा होने के बाद मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। स्थानीय लोगों ने महिला को तुरंत जीएमसी अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि महिला की काफी दर्दनाक मौत हुई है। सिर पर अधिक चोट लगने और दिमाग का हिस्सा बाहर आ गया था।
विज्ञापन