फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   phi woman dead in road accident

पीएचई महिला कर्मी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Thu, 14 Sep 2017 11:01 AM IST
ब्यूरोे,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरोे,अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 14 Sep 2017 11:01 AM IST
विज्ञापन
phi woman dead in road accident
महिला की सड़क हादसे में मौत

ड्यूटी जा रही पीएचई विभाग की एक महिला कर्मी की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बीसी रोड स्थित अपने कार्यालय में पहुंचने ही वाली थी कि जेकेएसआरटीसी की बेकाबू बस ने उसे कुचल दिया। हादसा इतना खतरनाक था कि महिला के दिमाग के अंदर का हिस्सा बाहर निकल गया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। चालक गुरमीत सिंह को भी हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


रूप नगर के दुर्गा नगर की रहने वाली नीलम लता भट्ट केसी सिनेमा के नीचे बने चौक पर मिनी बस से उतरी। यहां से वह रोड क्रास करते हुए अपने कार्यालय की तरफ से जा रही थी। तभी पीछे से आई बस ने उसे कुचल दिया। बस चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


लेकिन कुछ ही देर के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जेके 02 वाई 0263 नंबर की बस पुलिस ने जब्त कर ली है। हादसा होने के बाद मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। स्थानीय लोगों ने महिला को तुरंत जीएमसी अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि महिला की काफी दर्दनाक मौत हुई है। सिर पर अधिक चोट लगने और दिमाग का हिस्सा बाहर आ गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed