फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   phe workers to go on hunger strike

आज से भूख हड़ताल पर पीएचई डेलीवेजर

Sun, 24 Aug 2014 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 24 Aug 2014 11:40 PM IST
विज्ञापन
phe workers to go on hunger strike

आल जेएंडके पीएचई डेलीवेजर, आईटीआई, सीपी वर्कर्स कैजुअल लेबर और नीड बेस एसोसिएशन ने सरकार खासतौर से पीएचई विभाग पर डेलीवेजरों को नियमित करने के लिए नीति निर्धारित न करने और उनका लंबित वेतन जारी न करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


मुलाजिमों ने सोमवार 25 अगस्त से चीफ इंजीनियर कार्यालय परिसर बीसी रोड में 24 घंटे की भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया है। सोसिएशन के प्रधान तनवीर हुसेन ने प्रेस क्लब के बाहर रविवार को धरना प्रदर्शन कर कहा कि कई बार सरकार और पीएचई विभाग के अधिकारियों और मंत्री को मांगें पूरी करने का आग्रह किया गया है और मिले आश्वासनों के बावजूद उन्हें पूरा नहीं किया गया।
विज्ञापन


तनवीर हुसेन ने कहा कि आसमान छू रही महंगाई में न्यूनतम वेतन और नियमित करने को कोई नीति निर्धारित न होने की वजह से आंदोलन के अलावा और कोई विकल्प शेष नहीं रह गया है। इस अवसर पर सुभाष चंद्र, दीपक गुप्ता, मंजीत सिंह, कुलभूषण सिंह, रणजीत सिंह, सुमित, कुलदीप चौधरी, दुष्यंत सूदन, राकेश कुमार, पृथ्वी सिंह, अजय कुमार, अशोक कुमार, मुश्ताक अहमद, मकबूल हुसेन, परवेज अहमद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed