फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   phe minister vehicle convoy fell into the ditch

पीएचई मंत्री के काफिले का वाहन खाई में गिरा

Fri, 04 Dec 2015 11:14 PM IST
Updated Fri, 04 Dec 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
phe minister vehicle convoy fell into the ditch

जिले के सुदूरवर्ती बनी इलाके से कठुआ लौट रहे पीएचई मंत्री के काफिले में शामिल वाहन खनुई धार इलाके के निकट खाई में गिर गया। इस हादसे में वाहन में सवार पीएचई और सिंचाई विभाग के तीन वरिष्ठ अफसर गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


आनन-फानन में घायलों को पहले स्थानीय चिकित्सा केंद्र और उसके बाद उपजिला अस्पताल बसोहली में प्राथमिक उपचार दिया गया। बाद में तीनों को एयरलिफ्ट कर जीएमसी जम्मू भेजा गया।
विज्ञापन


घायल अफसरों में हाइड्रॉलिक सर्किल कठुआ अधीक्षण अभियंता अशोक गंडोत्रा, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता वेद प्रकाश और पीएचई विभाग के कार्यकारी अभियंता सुमित कुमार पुरी के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएचई विभाग के डेलीवेजर मुकंदलाल निवासी कठुआ भी हादसे में मामूली रूप से जख्मी हुए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वीरवार को बनी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का उद्घाटन करने पहुंचे पीएचई, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री सुखनंदन चौधरी शुक्रवार को अपने काफिले के साथ लौट रहे थे।

मंत्री काफिले से कुछ ही दूरी पर थे

phe minister vehicle convoy fell into the ditch

मंत्री काफिले से कुछ किलोमीटर आगे निकल गए। इसी दौरान सुबह करीब 11 बजे खनुई धार मोड़ पर स्कॉर्पियो बेकाबू होकर पलटी खाते हुए खाई में जा गिरी।

सूत्रों ने बताया कि हादसे के वक्त वाहन के चालक को आराम देने के लिए विभाग के एक अधिकारी ही गाड़ी चला रहे थे। उधर घटना का पता चलते ही अन्य वाहनों में सवार मुलाजिमों का अमला राहत और बचाव कार्य में जुट गया।

कुछ ही देर में मंत्री भी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों और पुलिस के सहयोग से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाल लिया गया।

उन्हें पहले जंदरैली चिकित्सा केंद्र ले जाया गया, जहां से दोपहर को उपजिला अस्पताल बसोहली पहुंचाया गया। हालत ज्यादा गंभीर होने से तीनों घायल अफसरों को चॉपर से दोपहर 2:50 बजे एयरलिफ्ट कर जीएमसी जम्मू भेज दिया गया। मंत्री भी घायलों के साथ चले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed