{"_id":"8505ca2dfd365a493b58340c7c1181ea","slug":"phe-everybody-else-seventy-million-outstanding-on-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचई मुलाजिमों का सरकार पर सात करोड़ बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचई मुलाजिमों का सरकार पर सात करोड़ बकाया
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Tue, 14 Apr 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएचई विभाग के अस्थाई मुलाजिमों को दो वर्ष से वेतन नहीं मिल पाया है। अकेले सिविल विंग के मुलाजिमों का ही कुल सात करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन
इसे लेकर उच्चाधिकारियों से बात की जा रही है, ताकि जल्द से जल्द वेतन की राशि जारी करवाई जाए। पीएचई विभाग कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे मुलाजिमों को समझाने आए कार्यकारी अभियंता ने सफाई देते हुए ये
विज्ञापन
बातें कहीं।
अधिकारी ने कहा कि अस्थाई मुलाजिमों का हर महीने 27 लाख का वेतन बनता है। पिछले लंबित वेतन को मिलाकर वर्तमान में कुल राशि का आंकड़ा सात करोड़ है। इसे एक ही झटके में जारी करना मुमकिन नहीं है। अधिकारी ने कहा कि मुख्य अभियंता के साथ इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया है।
विज्ञापन
उम्मीद है कि जल्द ही लंबित वेतन को चरणवार रूप से जारी करने की व्यवस्था की जाएगी। अधिकारी ने कहा कि विभाग के 75 फीसदी काम अस्थाई मुलाजिमों पर निर्भर करता है। उन्हें निकालना किसी भी सूरत में संभव नहीं लगता है। ऐसे में इस हालात से सरकार को अवगत करवा दिया गया है।