{"_id":"686d849605baf6fea7057186","slug":"phe-employ-protest-samba-news-c-289-1-sba1003-107121-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सफाई कर्मियों के बाद अब पीएचई कर्मी लंबे संघर्ष के लिए तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सफाई कर्मियों के बाद अब पीएचई कर्मी लंबे संघर्ष के लिए तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-स्थायी करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, कहा-जल्द मांग पूरी न होने पर अनिश्तिकालीन धरना शुरू करेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। सफाई कर्मियों के बाद अब पीएचई के डेलीवेजर्स स्थायी करने की मांग को लेकर संघर्ष का बिगुल बजाने की तैयारी में हैं। उन्होंने मंगलवार को सांबा में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने सरकार पर मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया और ।सरकार को चेतावनी दी कि जल्द मांगें पूरी न कीं तो अनिश्तिकालीन धरना शुरू कर देंगे।
सांबा में तहसील मार्ग पर पीएचई स्टेशन में बड़ी संख्या में अस्थायी कर्मचारी एकत्रित हुए और सरकार पर गुस्सा निकाला। पीएचई यूनाइटेड फ्रंट के प्रधान राकेश कुमार ने कहा कि डेलीवेजर्स कई वर्षों से नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। लंबित वेतन भी जारी नहीं किया जा रहा है। न भाजपा, न उपराज्यपाल प्रशासन और न ही अब उमर सरकार उनकी मांगों पर गौर कर रही है। अस्थायी कर्मियों ने कहा कि सरकार न तो नियमित करने को लेकर कोई विशेष नीति बना रही है और न ही बकाया वेतन दिया जा रहा है। कर्मचारी इन मांगों को लेकर कई बार हड़ताल कर चुके हैं, लेकिन किसी सरकार ने उनको नियमित करने के लिए कोई पहल नहीं की है। अभी तक मात्र आश्वासन देकर ही गुमराह किया जाता रहा है।
-- -- -- -- -- -
वेतन बहुत कम, घर का खर्च चलाना मुश्किल
डेलीवेजर्स ने कहा कि वेतन बहुत कम दिया जा रहा है। इतने कम वेतन से महंगाई के इस दौर में घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है, लेकिन सरकार उनकी जायज मांगों को पूरा करने से कतरा रही है। कर्मियों ने चेतावनी दी कि उनकी मांगों पर जल्द गौर न किया गया तो आंदोलन को तेज करने के लिए मजबूर होंगे।