{"_id":"2ea875286fab95372a74e098b7f371cb","slug":"phe-daily-wagers-on-hunger-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूख हड़ताल पर बैठे पीएचई डेलीवेजर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूख हड़ताल पर बैठे पीएचई डेलीवेजर्स
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 26 Aug 2014 02:25 AM IST
विज्ञापन
आल जेएंडके पीएचई डेलीवेजर के बैनर तले मुलाजिमों ने चीफ इंजीनियर कार्यालय परिसर बीसी रोड में 24 घंटे की भूख हड़ताल कर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। विभाग में डेलीवेजरों को नियमित करने के लिए कोई नीति निर्धारित न करने और उनका लंबित वेतन जारी न करने के लिए कर्मियों ने नारेबाजी की।
विज्ञापन
उन्होंने साफ किया कि अगर उनकी मांगों पर शीघ्र उचित कदम नहीं उठाए गए तो वे आंदोलन को तेज करेंगे। भूख हड़ताल पर एसोसिएशन के प्रधान तनवीर हुसैन, संदीप सलाथिया, राजेंद्र शर्मा, रमण कुमार, राकेश कुमार और राम रखा बैठे। प्रधान हुसैन ने कहा कि सरकार कर्मियों को सिर्फ आश्वासन देकर पल्ला झाड़ रही है।
विज्ञापन
कई बार सरकार और पीएचई विभाग के अधिकारियों और मंत्री को मांगें पूरी करने का आग्रह किया गया है लेकिन अब तक कुछ खास नहीं हो पाया है। सरकार कर्मियों को उग्र प्रदर्शन के लिए मजबूर कर रही है। इस महंगाई के दौर में न्यूनतम वेतन और नियमित करने को कोई नीति निर्धारित न होने के कारण कर्मियों का भविष्य अंधकारमय बना हुआ है। सरकार को कर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से लेना चाहिए।
विज्ञापन