फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   phd start

Jammu News: क्लस्टर विश्वविद्यालय में शुरू होगी पीएचडी, प्रशासन कर रहा बैठकें

Sat, 23 Sep 2023 01:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 23 Sep 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
phd start
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू शैक्षणिक सत्र 2023 के लिए पीएचडी शुरू करने की तैयारी में है। मगर तकनीकी कारणों के चलते विश्वविद्यालय ने संबंधित अधिसूचना जारी नहीं की है। प्रशासन लगातार पीएचडी शुरू करने को लेकर बैठक आयोजित कर रहा है। पीएचडी शुरू करने से पहले गहन विचार मंथन किया जा रहा है।

विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. बेचन लाल ने कहा कि पीएचडी जरूर शुरू होगी। प्रक्रिया चल रही है। पहली बार एक्जेमटड कैटेगरी के अभ्यर्थियों को दाखिला दिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा इस बार नहीं करवाई जाएगी। डीन रिसर्च डॉ. सतिंद्र कौर ने कहा कि 13 विभागों से पीएचडी करवाने के लिए सम्मति मांगी है। जिस संकाय में स्टाफ होगा।उसमें पीएचडी शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्थायी स्टाफ की कमी है। जिन शिक्षकों ने खुद पीएचडी की है। उनसे सम्मति मांगी जा रही है कि वह स्थानांतरण करवाकर किसी अन्य संस्थान में नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि शुरू करने से प्रत्येक पहलु को ध्यान में रखा जा रहा है। अगर शुरू करने के बाद कोई शिक्षक अन्य संस्थान में जाता है, तो शोधार्थी को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। सभी पहलु को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन बैठक कर रहा है। पहले भी कई बैठकें हुई हैं। सफलतापूर्वक प्रक्रिया शुरू करने पर मंथन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed