फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pharmacist suspended who involve in a rally

पूर्व विधायक की रैली में शामिल फार्मासिस्ट निलंबित

Sat, 01 Nov 2014 01:37 AM IST
Updated Sat, 01 Nov 2014 01:37 AM IST
विज्ञापन
pharmacist suspended who involve in a rally

कालाकोट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं नेकां के वरिष्ठ नेता ठाकुर रशपाल सिंह द्वारा बिना अनुमति के निकाली गई बाइक रैली में शामिल स्वास्थ्य विभाग के एक फार्मासिस्ट को निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन


रैली में कुछ अन्य विभागों के कर्मचारियों के भी शामिल होने की जांच की जा रही है। इनके चिह्नित होते ही कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में पूर्व विधायक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन


जिला चुनाव अधिकारी एवं डीसी राजोरी जितेंद्र कुमार सिंह ने वीरवार को बिना अनुमति के पूर्व विधायक द्वारा बाइक रैली निकाले जाने की जांच के निर्देश जारी किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने किया आचार संहिता का उल्‍लंघन

pharmacist suspended who involve in a rally

जांच में पाया गया कि रैली में सरकारी विभागों के कर्मचारी भी शामिल थे। चुनाव अधिकारी ने सरकारी कर्मियों द्वारा सियासी गतिविधियों में भाग लेकर आचार संहिता का उल्लंघन किए जाने का कड़ा संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के सीनियर फार्मासिस्ट मोहम्मद फारूक मिर्जा को निलंबित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि कुछ अन्य सरकारी विभागों के कर्मियों की भी रैली में उपस्थिति की जांच की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि जल्द ही कुछ अन्य कर्मियों पर भी गाज गिरने वाली है।

गौरतलब है कि पूर्व विधायक वीरवार को कालाकोट से अपने कई समर्थकों के साथ बाइक रैली निकाल कर राजोरी शहर से होते हुए थन्नामंडी स्थित शाहदरा शरीफ की जियारत करने पहुंचे थे। रैली की अनुमति नहीं ली गई थी, जो आचार संहिता का उल्लंघन था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed