फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PG Music and Fine Arts Course not in Ju

जेयू: म्यूजिक एंड फाइन आर्ट्स का पीजी कोर्स नहीं

Wed, 24 Dec 2014 08:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 24 Dec 2014 08:12 PM IST
विज्ञापन
PG Music and Fine Arts Course not in Ju
जम्मू यूनिवर्सिटी में म्यूजिक एंड फाइन आर्ट्स का पीजी कोर्स नहीं है। लिहाजा इसमें पीजी कोर्स करने के लिए विद्यार्थियों को अन्य विश्वविद्यालयों की ओर रुख करना पड़ता है। वहीं, जम्मू विश्वविद्यालय से संबद्ध म्यूजिक एंड फाइन आर्ट्स की डिग्री स्तरीय कक्षाएं करीब चार साल से एक निजी कालेज की इमारत में चलाई जा रही है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जम्मू के तालाब तिल्लो रोड पर स्थित पुंछ हाउस में जम्मू यूनिवर्सिटी की डिग्री स्तरीय म्यूजिक एंड फाइन आर्ट्स की कक्षाएं संचालित की जा रही थीं, लेकिन पुंछ हाउस की जर्जर हालत के कारण इन कक्षाओं को साथ में ही एक निजी कालेज की इमारत में शिफ्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन


करीब चार साल से इस निजी कालेज में करीब 42 हजार प्रति माह किराये पर कक्षाएं चलाई जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक समय पर किराया न मिलने से वहां पर बिजली भी बंद कर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं विद्यार्थियों की संख्या में भी गिरावट दर्ज हो रही है। वर्तमान में म्यूजिक एंड फाइन आर्ट्स के तकरीबन चार सौ विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं।


क्या कहते हैं अधिकारी

म्यूजिक एंड फाइन आर्ट्स कालेज की प्रिंसिपल डा. अर्चना केसर का कहना है कि लगभग 70 लाख की लागत से पुंछ हाउस की मरम्मत करवाने की योजना है। इस पर जल्द ही काम करवाने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। वहीं, इस इमारत की मरम्मत के संबंध में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed