{"_id":"6a20979a60e8d6cef6064cb6","slug":"pg-direct-pg-admission-jammu-news-c-10-jmu1062-928755-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कॉलेजों को निर्देश, पीजी और डायरेक्ट पीएचडी दाखिले से न चूके कोई छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कॉलेजों को निर्देश, पीजी और डायरेक्ट पीएचडी दाखिले से न चूके कोई छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। पीजी और डायरेक्ट पीएचडी कार्यक्रम में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होने के बीच उच्च शिक्षा विभाग ने सरकारी डिग्री कॉलेजों को विशेष निर्देश दिए हैं। विभाग ने कहा कि पात्र विद्यार्थियों तक समय रहते जानकारी पहुंचाई जाए ताकि कोई भी सूचना के अभाव में आवेदन का मौका न गंवा दे।
कॉलेज शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी नोटिस के अनुसार जम्मू-कश्मीर समेत विभिन्न विश्वविद्यालयों में पीजी और डायरेक्ट पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश चल रहे हैं। ऐसे में चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (एफवाईयूजीपी) के 6वें और 8वें सेमेस्टर के विद्यार्थियों को संबंधित विश्वविद्यालयों की प्रवेश अधिसूचनाएं देखकर पात्रता के अनुसार समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है।
सभी सरकारी डिग्री कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि सूचना का प्रचार-प्रसार किया जाए। नोटिस को कॉलेजों के सूचना बोर्ड और आधिकारिक सूचना माध्यमों पर प्रमुखता से प्रदर्शित करने को कहा है। ब्यूरो