{"_id":"5bb67ed2867a55291920e13b","slug":"petrol-and-diesel-rs-5-cheaper-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में पेट्रोल-डीजल पांच रुपये सस्ता, राज्य सरकार और केंद्र ने घाटा आधा-आधा बांटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में पेट्रोल-डीजल पांच रुपये सस्ता, राज्य सरकार और केंद्र ने घाटा आधा-आधा बांटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 05 Oct 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में पेट्रोल डीजल की कीमतों में पांच रुपये की कमी की गई है। पेट्रो मूल्य वीरवार की मध्य रात्रि से प्रभावी हो गया। राज्य सरकार ने वीरवार की शाम इसकी घोषणा की। पिछले कुछ दिनों से पेट्रो कीमतों में बढ़ोतरी से त्रस्त लोगों को इस फैसले से काफी राहत मिलेगी। इस बीच भाजपा शासित देश के 13 राज्यों में भी पांच रुपये की कटौती की गई है।
विज्ञापन
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार ढाई रुपये राज्य सरकार ने घटाया है। इसके साथ ही केंद्र ने पहले ही ढाई रुपये की कमी की घोषणा की थी। इस प्रकार रियासत में पेट्रोल व डीजल की कीमतों में पांच रुपये प्रति लीटर की कमी आई है। वित्त विभाग के प्रमुख सचिव नवीन चौधरी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह आदेश वीरवार की आधी रात के बाद से लागू हो जाएगा।
विज्ञापन
जम्मू में कीमतें (वीरवार)
पेट्रोल 85.67 रुपये
डीजल 76.71 रुपये