{"_id":"634d1414969cea50ec4fade6","slug":"person-arrested-with-arms-and-ammunition-in-kupwara-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपवाड़ा: हथियार और गोला-बारूद के साथ व्यक्ति गिरफ्तार, पहले भी दर्ज है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपवाड़ा: हथियार और गोला-बारूद के साथ व्यक्ति गिरफ्तार, पहले भी दर्ज है मामला
Mon, 17 Oct 2022 02:06 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कुपवाड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कुपवाड़ा
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 17 Oct 2022 02:06 PM IST
सार
कुपवाड़ा में पुलिस ने एक व्यक्ति को हथियार और गोला-बारूद समेत गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय अधिकारी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Kupwara
- फोटो : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना की संयुक्त कार्रवाई में करनाह क्षेत्र से एक व्यक्ति को हथियार और विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को एक विशेष सूचना पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
इंचार्ज पीपी ताड एएसआई मुनीर अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सैन्य जवानो के साथ हजीत्रा करनाह निवासी मोहम्मद शफी शेख के घर की तलाशी ली। उन्होंने बताया कि पूछताछ करने पर शफी ने खुलासा किया कि उसने अपने घर में एक सिलाई मशीन में कुछ हथियार और विस्फोटक छुपा रखा है।
विज्ञापन
शफी के खुलासे पर तलाशी के दौरान 1 पिस्टल, 2 पिस्टल मैगजीन, 11 पिस्टल राउंड और 2 जिंदा ग्रेनेड बरामद किए गए और उसे हिरासत में ले लिया गया। अधिकारी ने बताया कि मोहम्मद शफी शेख के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
बता दें, मोहम्मद शफी शेख 2021 में चार्जशीट किए गए इसी तरह के एक मामले में मुकदमे का सामना कर रहा है। पुलिस के अनुसार इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है।