फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Performed on road ravages

बदहाल सड़क पर बिफरे गाडीगढ़ के लोग

विज्ञापन
Performed on road ravages
गाढीगढ बिक्रम नगर के लोग सड़क की हालत जर्जर बनी होने पर विरोध- प्रदर्शन करते हुए - फोटो : RSPURA
मीरां साहिब। बदहाल सड़क के कारण शहर के बाहरी क्षेत्र गाडीगढ़ के विक्रम नगर के लोगों का गुस्सा वीरवार को फूट पड़ा। लोगों ने संबधित विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द से जल्द सड़क की हालत सुधारी नहीं गई तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों की अगुवाई करते हुए समाजसेवक स. बलवीर सिंह अज्जी ने कहा कि इस क्षेत्र का विकास नहीं हो रहा है। जर्जर सड़क से यहां के लोग तंग आ चुके हैं। इस अवसर पर काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

ग्रामीण गुरचरण सिंह, मंजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, खजान सिंह, रंजीत सिंह व निरंजन सिंह ने कहा कि 30 साल से मोहल्ले की मुख्य सड़क की हालत काफी खस्ता है। इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। थोड़ी से बारिश होने पर सड़क पर पानी जमा हो जाता है, जिस कारण लोगों का अपने घरों से आना-जाना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बारे में कई बार ग्रामीण विकास विभाग से लेकर पूर्व विधायक को समस्या की जानकारी दी गई, लेकिन बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाली बच्चों को होती है। सड़क पर बने गड्डों में पानी भरा होने पर वह स्कूल तक नहीं जा पाते। लोगों ने राज्यपाल सत्यपाल मलिक से अपील की है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को सड़क की हालत में सुधार करने के निर्देश दें, अन्यथा मजबूर होकर आंदोलन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed