{"_id":"778ba591d436339ff389937c4ceb8883","slug":"peoples-protest-for-water-supply-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की आपूर्ति ठप होने पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की आपूर्ति ठप होने पर प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Sat, 28 Feb 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टपयाल गांव सांबा जिले का हिस्सा है, जबकि पानी और बिजली की सेवाएं कठुआ से मिलती हैं। ऐसे में ग्रामीणों को बिजली-पानी के लिए कठुआ आना पड़ता है।
विज्ञापन
बिजली-पानी के संकट से जूझ रहे लोगों ने विभागीय उपेक्षा की शिकायत करते हुए जिला प्रशासन से आपूर्ति सुचारु करने की गुहार लगाई है।
पहले विभागीय दफ्तरों में पहुंचे ग्रामीणों ने बाद में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त से मिलकर शिकायत दर्ज करवाई। ग्रामीणों में शामिल स्वर्ण सिंह, हंसराज वर्मा, मुल्खराज, गणेश दास, विमला देवी, दर्शना देवी ने कहा कि टपयाल गांव में न तो पानी मिल पा रहा है और न बिजली।
विज्ञापन
ऐसे में ग्रामीणों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि पिछले 26 दिनों में पानी की मोटर दो दफा खराब हो गई है, जबकि ट्रांसफार्मर तीसरी बार खराब हुआ है।
विज्ञापन
टपयाल गांव सांबा जिले का हिस्सा है, जबकि पानी और बिजली की सेवाएं कठुआ से मिलती हैं। ऐसे में समस्याएं लेकर उन्हें लंबी दूरी तय कर कठुआ आना पड़ता है।
इसके बावजूद भी संबंधित विभागों के अधिकारी उनकी सुनवाई करने के बजाए असहयोग करते हैं। शिकायती लहजे में ग्रामीणाें ने कहा कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं को हल करने की व्यवस्था नहीं की गई तो वह विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।