{"_id":"66318dcf8430f0dde5028f87","slug":"peoples-of-peermitha-held-protest-jammu-news-c-10-jam1008-351146-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अश्लील हरकतें करने वाले युवक पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अश्लील हरकतें करने वाले युवक पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- आरोप : पीर मिट्ठा में देवीद्वारा मंदिर की गली से गुजरने वाली महिलाओं का पीछा करता है युवक
- पुलिस स्टेशन में शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पीर मिट्ठा में देवीद्वारा मंदिर की गली में एक युवक की ओर से अश्लील हरकतें करने के विरोध में स्थानीय लोगों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया और उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शनकारियों में शामिल सुमेश्वर कोहली, विनोद कुमार, राकेश कुमार, राजेश कुमार व अनीता शर्मा ने कहा कि इस युवक की हरकतें सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में देखी जा सकती हैं। पुलिस स्टेशन पीर मिट्ठा में इस संबंध में शिकायत भी की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मामला एसएसपी जम्मू के ध्यान में लाया गया। अभी तक कार्रवाई पूरी नहीं हो पाई है। अब महिलाएं गली से गुजरने से भी डरती हैं। लोगों का कहना है कि मंदिर गली में उक्त युवक आने-जाने वाली युवतियों और महिलाओं के सामने अश्लील हरकतें करता है। युवक महिलाओं का पीछा भी करता है। गली सुनसान है, यहां से छोटे बच्चों से लेकर बड़ों का आना-जाना रहता है। हालत ऐसे हो गए हैं कि लोगों ने छोटे बच्चों को स्कूल खुद छोड़ना शुरू कर दिया है। युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस फुटेज को खंगाले और युवक की तलाश करे और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
वहीं, पीर मिट्ठा पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी मोहम्मद कासिम का कहना है कि मैंने लोगों को अपना मोबाइल नंबर दिया था। कहा था कि जब भी सुबह कोई युवक आए तो फोन कर उसी समय इसकी जानकारी दें लेकिन किसी ने फोन नहीं किया। मैंने कहा था कि वहां पर सादा वर्दी में कर्मियों को भेजकर आरोपी को पकड़ा जाएगा।