फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Peoples of Gho Manasa Held Protest Against Electricity Department

Jammu News: घो मन्हासा के लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Peoples of Gho Manasa Held Protest Against Electricity Department
दोमाना। मढ़ विधानसभा क्षेत्र के घो मन्हासा म्युनिसिपल कमेटी के मुख्य बाजार के लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ वीरवार को प्रदर्शन किया। लोगों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल को घर की बिजली के लिए एंगल लगवाया था और वो गिर गया। इस पर लाइनमैन को बुलाकर उसे दोबारा लगाने को बोला तो लाइनमैन ने कहा कि अभी बिजली का खंभा नहीं है, कल तक खंभा लगाकर उस पर बिजली का बॉक्स लगा देंगे। लोगों ने बताया कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी खंभा नहीं लगाया गया। इतने दिन से बिजली की नंगी तारों वाला बॉक्स छत पर ही पड़ा है जिसके चलते बारिश होने पर पूरी दीवार में करंट आ जाता है। उन्होंने बताया कि हमारे घर में दो नेत्रहीन लोग रहते हैं और बाथरूम भी छत पर है। सबको नहाने के लिए छत पर आना पड़ता है। उनके साथ कोई हादसा हो गया तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा। घो मन्हासा के निवासी बंसी लाल चौधरी ने बताया कि वह भी इसी मोहल्ले में रहते हैं। उन्होंने खंभा लगाने के लिए लाइनमैन को काफी बार बोला। बिजली विभाग के अन्य अधिकारियों को भी फोन के माध्यम से समस्या से अवगत कराया लेकिन अभी तक किसी ने कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अगर इस परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई अनहोनी हो जाती है तो वे चुप नहीं रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed