फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   People will get relief from damaged roads, 150 crore will be spend

सड़कों पर गड्ढों से लोगों को मिलेगी राहत, जम्मू-कश्मीर में 150 करोड़ से भरेंगे गड्ढे

Tue, 23 Mar 2021 01:16 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 23 Mar 2021 01:16 PM IST
विज्ञापन
People will get relief from damaged roads, 150 crore will be spend
जम्मू की सड़कों पर पड़े गुड्ढे - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए अब जुगाड़ू तंत्र का इस्तेमाल नहीं होगा। सरकार गुणवत्ता तरीके से गड्ढे भरेगी। वित्त वर्ष में सड़क एवं भवन निर्माण विभाग के लिए गड्ढों को भरने के लिए डेढ़ सौ करोड़ रुपये की धनराशि का सरकार ने प्रावधान किया है। पिछले साल की तुलना में इस बार 50 करोड़ की बढ़ोतरी की गई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सड़क एवं भवन निर्माण विभाग जम्मू कश्मीर में 26711 किलोमीटर की लंबाई की सड़कों की मरम्मत करता हैं। इनमें से 12054 किलोमीटर की लंबाई की सड़कों पर तारकोल डला हुआ है।

विज्ञापन


सड़कों पर गड्ढे पड़ने वाले पहले जुगाड़ू सिस्टम से इन्हें भरा जाता रहा, लेकिन अब पूरी गुणवत्ता के साथ गड्ढों को भरा जाएग और इसके लिए संबंधित जूनियर इंजीनियर समय पर मरम्मत कार्य करवाएंगे। ऐसा न करने वाले संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। तय नियमों के तहत पूरी मजबूती के साथ गड्ढों को भरा जाएगा ताकि सड़क से वह अलग न दिखे और वाहन चालकों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- मंदिरों के शहर के छात्र ले रहे बांस उत्पादन का प्रशिक्षण, त्रिपुरा से पहुंचे विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों पर गड्ढों को भरने का काम तेज गति से शुरू किया गया हैं। सड़क की गुणवत्ता को बनाए रखते हुए गड्ढों को भरा जा रहा है। चरणबद्ध तरीके से सभी जगह काम होगा। सड़क की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। गड्ढों को भरने के लिए सरकार अब पर्याप्त राशि का प्रावधान कर रही हैं। -अशोक कुमार किकलू, चीफ इंजीनियर सड़क एवं भवन निर्माण विभाग जम्मू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed