{"_id":"5c3eb643bdec2273a9248263","slug":"people-want-strong-not-a-helpless-government-in-jammu-kashmir-avinash-rai-khanna","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में मजबूर नहीं मजबूत सरकार चाहते हैं लोग: अविनाश राय खन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में मजबूर नहीं मजबूत सरकार चाहते हैं लोग: अविनाश राय खन्ना
Wed, 16 Jan 2019 10:12 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 16 Jan 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
बोले- पीडीपी अध्यक्ष महबूबा की सोच पर आता है तरस
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना
- फोटो :
फाइल
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जम्मू-कश्मीर के प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में जनता मजबूर नहीं, मजबूत सरकार चाहती है। भाजपा अपने आप में चुनाव लड़ने में सक्षम है। उसके खिलाफ खड़े होने वाले महा गठबंधन फिसड्डी साबित होंगे।जम्मू-कश्मीर की सभी छह सीटों को पाने का पार्टी का लक्ष्य है। जेएनयू के मसले पर पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के ट्वीट से उनकी सोच पर तरस आता है। यह एक पुलिस प्रक्रिया है और इसमें कुछ ऐसे लोग भी शामिल हैं जो कश्मीरी नहीं है। भारत माता के खिलाफ नारे लगाने वालों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
पार्टी मुख्यालय पर मंगलवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुए खन्ना ने एक आतंकी के जनाजे को धार्मिक कार्यक्रम में हवाई फायरिंग के महबूबा के ट्विट पर कहा कि आतंकवादी का कोई धर्म नहीं होता है, उसे उसी तरह से जवाब दिया जाएगा। महागठबंधन में वह लोग शामिल हो रहे हैं, जिनकी कांग्रेस की विचारधारा से सहमति नहीं थी, आज वही कांग्रेस के साथ इकट्ठे हो रहे हैं, वह जनता को विश्वास नहीं दे पाएंगे।
जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन के दौरान शांति आई है। कश्मीर में अमन लाने के लिए भाजपा काम कर रही है। अटल जी भी कश्मीर और कश्मीरियत का सम्मान करते थे। पार्टी की नेशनल काउंसिल की बैठक में पारित किए गए प्रस्तावों में गरीबों के उत्थान, कृषि क्षेत्र के साथ किसानों को बढ़ावा, देश का विकास आदि पर काम किया जाएगा।
भाजपा के कोर मुद्दों में राम मंदिर और अनुच्छेद 370 शामिल हैं। राज्य में भी सामान्य वर्ग को आरक्षण देने के मामले पर भाजपा काम करेगी। 2019 का लोकसभा चुनाव नरेंद्र मोदी के नाम और उनके काम से लड़ा जाएगा।
चीन और पाकिस्तान जैसी चुनौतियों का सामना करने के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को मजबूत बनाया गया है। पांच साल में ऐेतिहासिक उपलब्धियां हासिल की गई हैं। देश में स्थिर और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी है। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना आदि मौजूद रहे।