{"_id":"55187619c26a1abfb98b636b720471cd","slug":"people-use-crackers-to-run-away-leopard-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखों से भगाते हैं तेंदुआ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखों से भगाते हैं तेंदुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, बसोहली
Updated Tue, 21 Apr 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसबे के वार्ड 11 परगना मोहल्ले में तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। दिन ढलते ही वार्ड के लोग तेंदुए को भगाने के लिए पटाखे फोड़ना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन
तेंदुए के डर से कसबे में लोग पटाखे फोड़ने के साथ ही रातभर टीन के कनस्तर पीटते हैं। जोर-जोर से कनस्तर पीटने के साथ ही लोग तरह-तरह की आवाजें निकालकर तेंदुए को भगाने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी ओमकार चंद, गुड्डी देवी, सखण कुमार आदि ने बताया कि तेंदुआ पिछले एक माह में एक बछड़ा और एक बछड़ी को शिकार बना चुका है।
लोगों को डर है कि कहीं भूख मिटाने के लिए इंसानों के ऊपर भी हमले न कर दे। इससे बचने के लिए लोग रात भर कनस्तर पीटते हैं और पटाखे फोड़ते हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब डेढ़ माह से तेंदुआ इस इलाके में घूम रहा है, लेकिन वन विभाग ने इस मामले में कोई कदम नहीं उठाया। रैहण और मंडला गांव में तेंदुए ने अब तक गद्दी और बक्करवाल समुदाय के 100 से ज्यादा मवेशियों पर हमला कर चुका है।
विज्ञापन
इसके चलते स्थानीय लोगों में रोष है। हालत यह है गद्दी और बक्करवाल समुदाय के लोग अपने मवेशियों को जंगल में ले जाने में डरने लगे हैं। उन्होंने प्रशासन से तेंदुए को भगाने के लिए कदम उठाने की मांग की है।