फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   people spending much time on Phone screens

बच्चों के साथ अब घर के बड़े भी फोन की स्क्रीन देखकर कर रहे समय व्यतीत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
people spending much time on Phone screens
जम्मू। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के कारण घरों में बंद हुए बच्चों का एक बार फिर से फोन की तरफ रूझान ज्यादा बढ़ गया है। शहर में कुछ समय पहले इंटरनेट सेवा ठप थी जिसके चलते बच्चे घरों से बाहर निकलकर पार्कों में दोस्तों के साथ खेलते हुए नजर आ रहे थे। उसके बाद एक बार फिर से इस कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए अभिभावक बच्चों प बाहर जाने से रोक लगाने पर मजबूर हैं। उन्हें न चाहते हुए भी उनके हाथों पर फोन थमाना पड़ रहा है ताकि वह बाहर जाने की जिद्द न करें। कहीं न कहीं लॉकडाउन के चलते बच्चों में दोस्तों से न मिल पाने का दुख भी है। उनका कहना है कि दोस्तों के साथ मिलकर मजे करने को वह बहुत ज्यादा मिस कर रहे हैं। कक्षा 7वीं की इपसा मनहास का कहना है कि वह सबसे पहले लॉकडाउन खुलने पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर खूब सारी मस्ती करेंगी और उनके साथ ढेर सारी बातें करेंगी। वहीं 10वीं कक्षा के कृष्णा ने बताया कि वह पहले हर दिन शाम को पार्क में दोस्तों के साथ खेलने जाते थे पर अब घर से बाहर पर पूरी तरह रोक हैं। अब बस जल्दी से कोरोना संक्रमण कम हो जाए और एक फिर से दोस्तों के साथ मिलकर मस्ती करें। बच्चों के साथ बडे भी गुजार रहे फोन पर ज्यादा समय लॉकडाउन के चलते जहां एक तरफ बच्चे फोन पर ज्यादा समय व्यतीत कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ बड़े भी पूरा दिन फोन पर समय गुजार रहे हैं। राजेश शर्मा का कहना है कि इस समय फोन और टीवी पर समय व्यतीत करने की जगह कोई काम है भी नहीं करने को। यह सब देखकर ही समय निकाल लेते हैं और घर पर रहकर खुद को और बच्चों को सुरक्षित रखने की कोशिश में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed