{"_id":"6099787c8ebc3e36da422f7c","slug":"people-should-cooperate-to-deal-with-the-crisis-reasi-news-jmu2350353168","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकट से निपटने के लिए लोग दें सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकट से निपटने के लिए लोग दें सहयोग
विज्ञापन
रियासी। डीसी चरणदीप सिंह ने सोमवार को शहर का दौरा कर लोगों से कोरोना संकट के खात्मे के लिए सहयोग की अपील की है। बताया कि प्रशासन ने आपाता स्थिति से निपटने के तैयारी की है। लेकिन लोगों को भी इसके लिए आगे आना होगा।
उन्होंने आशंका जताई कि आने वाले दिनों में जिले में कोरोना मामलों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। इसलिए सभी लोग तैयार रहे। दौरे के दौरान दुकानदारों को सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने और लोगों की भीड़ नहीं लगाने की हिदायत दी। मास्क पहनना सभी के लिए अनिवार्य है। इसलिए बिना मास्क के लोगों को सामान न दें।
बस अड्डेे पर सब्जी विक्रेताओं को गंदगी नहीं फैलाने के निर्देश दिए। तहसीलदार मुंशी राम को दुकाने खुलने के समय स्थिति का ध्यान रखने की हिदायत दी। वहीं, कोविड-19 की एसओपी का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। एसएसपी शैलेंद्र सिंह ने एसपी सुरजीत भगत, डीएसपी हेडक्वार्टर इश्तियाक अहमद के साथ चौक चबूतरा, गड़ाल, मुस्लिम मोहल्ला और नई बस्ती का दौरा कर लोगों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।