फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   people protest for road

सड़क निर्माण शुरू न होने पर बिफरे ग्रामीण

Fri, 27 Mar 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Fri, 27 Mar 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
people protest for road

सड़क निर्माण शुरू न किए जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग कार्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सड़क मंजूर हुए लंबा अरसा हो चुका है, लेकिन टेंडर प्रक्रिया में उलझन का तर्क देकर विभाग काम शुरू नहीं कर रहा। काम शुरू नहीं किया गया तो ग्रामीणों को संघर्ष कड़ा करना होगा।

प्रदर्शनकारियाें में शामिल सुदेश कुमार, अंचल सिंह, मंगल सिंह, बाबू राम और अमर सिंह ने कहा डिंगा अंब में सर्कुलर सड़क को मंजूर किया गया था। नाबार्ड के तहत मंजूर हुई सड़क का टेंडर किया गया।
विज्ञापन


विभाग ने तर्क दिया कि टेंडर के लिए केवल एक ही आवेदन आया। ऐसे में टेंडर प्रक्रिया को नए सिरे से चलाया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि सरकारी प्रक्रिया का हवाला देकर सड़क का काम लगातार अधर में लटकाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग को प्राथमिकता के आधार पर सर्कुलर रोड का काम अंजाम तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि सड़क की सुविधा नहीं होने की वजह से बरसात होने पर आवाजाही नहीं हो पाती।

बरसात के सीजन में तो बच्चे स्कूल नहीं जा पाते। मरीजों को अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो जाता है। इन तमाम परिस्थितियों से विभाग भी अवगत है लेकिन फिर भी सड़क को प्राथमिकता पर बनाने के प्रयास नहीं किए जा रहे।


उन्हाेंने कहा कि बरसात के सीजन से पूर्व तक सड़क बनकर तैयार हो जानी चाहिए। जबकि यहां पर तो सुस्ती का आलम है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सड़क निर्माण नहीं किया गया तो उन्हें संघर्ष तेज करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed