फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   people protest for bridge

Jammu News: नायब तहसीलदार के आश्वासन के बावजूद अनशन से नहीं उठे ग्रामीण

Sat, 13 Jul 2024 05:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 13 Jul 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
people protest for bridge
तरेबा नाले में युवक के डूबने के बाद पुल बनाने की मांग हुई तेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। नायब तहसीलदार के आश्वासन के बाद भी ग्रामीण अनशन से नहीं उठे। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक कोई आला प्रशासनिक अधिकारी आश्वासन नहीं देता उनका अनशन जारी रहेगा। गौरतलब है कि शुक्रवार को नायब तहसीलदार अरनिया मोहनलाल शर्मा ने गांव तरेबा में नाले पर पुल की मांग को लेकर अनशन पर बैठे ग्रामीणों से मुलाकात की।
ग्रामीणों ने कहा कि पिछले पांच दिन से वह अनशन पर बैठे हैं। मगर इसके बावजूद प्रशासन का कोई उच्च अधिकारी उनके पास नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि साफ तौर पर दिख रहा है कि प्रशासन को सीमावर्ती गांव के लोगों की फिक्र नहीं है। उन्होंने कहा कि हर साल नाले का जलस्तर बढ़ने पर लोगों को जिंदगी दांव पर लगाकर नाला पार करना पड़ता है। पांच दिन पहले गांव के तीन युवक नाला पार कर खेतों में गए थे। वापसी में नाले का जलस्तर बढ़ गया था, जिसके चलते लखविंदर कुमार उर्फ लाडा नाला पार करते समय बह गया था। उसका शव दूसरे दिन नाले से बरामद किया गया था। इसको लेकर गांव के लोग पुल की मांग को लेकर अनशन पर बैठे हैं।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने कहा कि नाले पर अस्थायी पुल बनाया गया है। पुल का थोड़ा निर्माण कार्य बाकी है। बरसात थमने के बाद पुल के बचे निर्माण कार्य को मुकम्मल कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला मजिस्ट्रेट जम्मू के निर्देश पर वह ग्रामीणों के बीच पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि तरेबा और शेरे चक गांव के बीच नाले पर बड़े पुल का प्रस्ताव भी भेजा गया है। इसे नाबार्ड की सूची में चौथे नंबर पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पंचायत तरेबा की पूर्व सरपंच बलवीर कौर ने कहा कि नाबार्ड की सूची में पुल के निर्माण कार्य का प्रस्ताव रख दिया गया है। नाबार्ड और प्रशासन के अधिकारियों से उनकी निरंतर पुल को लेकर बातचीत होती है। दिसंबर माह तक पुल के निर्माण कार्य का निर्देश जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed