फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   people protest against health minister

स्वास्थ्य मंत्री के समर्थन में उतरे ग्रामीण

Tue, 17 Mar 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ/बसोहली
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ/बसोहली Updated Tue, 17 Mar 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
people protest against health minister

राज्य के प्रवेशद्वार लखनपुर में स्थानीय लोगों और सटे ग्रामीण इलाकों के पंचायती नुमाइंदों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री के समर्थन में नारेबाजी करते हुए कहा कि कुछ लोगों को स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था में परिवर्तन से परेशानी हो रही है।

विज्ञापन


ऐसे लोग ही स्वास्थ्य विभाग में अव्यवस्था का कारण हैं। लिहाजा ग्रामीण स्वास्थ्य मंत्री को अपनी पूरा समर्थन देने के लिए एकत्रित हुए हैं। प्रदर्शनकारियों में शामिल सुरिंदर सिंह, करड़ोह सरपंच पंजाब सिंह और जंडोर के नायब सरपंच मोहन लाल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में जरूरतमंद और गरीबों के लिए सेवाएं नहीं के बराबर रहती हैं।
विज्ञापन


अधिकांश डॉक्टर और स्टाफ सदस्य केवल जान-पहचान के लोगों को ही अपनी सही सेवाएं देते हैं, लेकिन स्वास्थ्य मंत्री लाल सिंह ने मंत्रालय का कार्यभार संभालते ही विभाग में समानता का नजरिया तैयार करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बसोहली के धार-झेंखर के सरपंच मदनलाल, पूर्व सरपंच महेश सिंह, कुलदीप सतिनिया, सरपंच देसराज, सरपंच रतन चंद, सुरेंद्र बिलोरिया आदि ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में अमीर और गरीब को एक जैसा उपचार और सेवाएं दी जानी चाहिए, जिसके लिए स्वास्थ्य मंत्री कार्य कर रहे हैं। इसलिए इसका विरोध नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed