{"_id":"509dfa55662f4442937af56cd5907ce8","slug":"people-protest-against-animal-killing-in-bantala-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु हत्या के आरोप में जगह-जगह प्रदर्शन, सैंपल लैबोरेटरी भेजे गए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु हत्या के आरोप में जगह-जगह प्रदर्शन, सैंपल लैबोरेटरी भेजे गए
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 08 Sep 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौ हत्या के आरोप पर बनतालाब में मचा बवाल तूल पकड़ने लगा है। रविवार को बनतालाब और उसके आसपास इलाकों में जगह-जगह प्रदर्शन हुए। लोगों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए सरकार और प्रशासन के पुतले फूंके।
विज्ञापन
यही नहीं, गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर दोषियों को जल्द सजा नहीं दी गई तो लोग उग्र प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। उधर, पुलिस तीन आरोपियों को पकड़ कर मामले में पूछताछ कर रही है और मौके पर लिए सैंपल को जांच के लिए लैबोरेटरी भेजा गया है।
विज्ञापन
बनतालाब स्थित डेयरी में पशु हत्या के विरोध में रायपुर मोड़ पर बाबा कैलख देव मंदिर के महंत रोहित शास्त्री के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन किया। पुतला जलाकर प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
रोहित शास्त्री ने कहा कि एक समुदाय के लोग आए दिन अपने निजी स्वार्थ के लिए पशु हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। यह कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसी तरह से कोट भलवाल रोड, करवांदा इलाके के लोगों ने पशु हत्या के विरोध में सड़क पर प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
घटनास्थल बनतालाब में रविवार को भी दुकानदारों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने शनिवार को प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए जाने का कड़ा विरोध किया गया। पकड़े गए आधा दर्जन लोगों की रिहाई करवाने के बाद ही प्रदर्शनकारी शांत हुए लेकिन पशु हत्या के विरोध में उन्होंने अपने धरने प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है।
क्या है मामला
शनिवार शाम को बनतालाब स्थित डेयरी में एक महिला ने कुछ लोगोें को पशु हत्या कर डेयरी से ले जाते देखा था। खबर फैलते ही इलाके में बवाल मच गया। बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए थे, तभी से लोगों में गुस्सा भरा हुआ है।