फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   People of Poonch district and other border areas affected by shelling should get adequate help

Jammu News: गोलाबारी से प्रभावित जिला पुंछ और अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को मिले पर्याप्त मदद

विज्ञापन
People of Poonch district and other border areas affected by shelling should get adequate help
जीएमसी जम्मू में घायलों से बात करते मंत्री व अन्य फोटो नेकां
जम्मू। नेशनल कांफ्रेंस के प्रांतीय अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता ने जल शक्ति विभाग के मंत्री जावेद अहमद राणा से मुलाकात की। इस दौरान सीमा पार से गोलाबारी से प्रभावित जिला पुंछ और अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।जम्मू शहर, खासकर त्रिकुटा नगर, उसके आसपास के इलाके, जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों के कंडी बेल्ट में पेयजल की कमी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने मंत्री से पर्याप्त कदम उठाने का आह्वान किया, ताकि लोगों को स्वच्छ पानी मिले। इस बीच, मंत्री जावेद अहमद राणा ने रतन लाल गुप्ता, विजय लोचन और राकेश सिंह राका के साथ सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) जम्मू का दौरा किया। यहा मंडी पुंछ के शिक्षक रमीज से मुलाकात की। भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान हुई गोलाबारी में रमीज ने अपने दो बच्चों - उरबा फातिमा और जैन अली - को खो दिया था। रतन लाल गुप्ता ने विपक्ष के नेता सुनील शर्मा के हालिया बयान की भी कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेता ने जम्मू-कश्मीर के राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए चल रही लड़ाई का मजाक उड़ाया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed