फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   people of pakistan desire songs on radio

पढ़िए, कैसे सरहद पार से आ रही गानों की फरमाइश

Sat, 24 Oct 2015 10:07 AM IST
Updated Sat, 24 Oct 2015 10:07 AM IST
विज्ञापन
people of pakistan desire songs on radio

आकाशवाणी कठुआ द्वारा कार्यक्रमों में किए गए बदलाव श्रोताओं को खूब रास आने लगे हैं। यहां के कार्यक्रम न सिर्फ जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले बल्कि सांबा, उधमपुर, पंजाब, हिमाचल और बार्डर के उस पार तक गूंजते हैं।

विज्ञापन


दोनों देशों की दूरियों को मिटाते हुए आकाशवाणी कठुआ के टेलीफोन पर कई बार पाकिस्तान की सीमा से सटे शहरों से भी गानों की फरमाइशें आती रहीं हैं।

इतना ही नही एफएम 102.2 मेगाहर्टज पर सुने जाने वाले रेडियो कठुआ ने पिछले ढाई दशक में प्रादेशिक भाषाओं को मिलाने का भी काम किया है।

डोगरी, पहाड़ी, गोजरी, पंजाबी और हिमाचली संस्कृतियों पर आधारित गीत लोगों के मनपसंद हैं, जिन्हें सुनने के लिए लगातार लोग फरमाइश करते हैं।

आकाशवाणी कठुआ के प्रोगाम एग्सीक्यूटिव रेणू रैणा ने बताया कि अक्तूबर माह से आकाशवाणी कठुआ नए कार्यक्रमों को लेकर आया है, जिसमें डोगरी गीतों का फरमाइशी कार्यक्रम तुंदे फोन तुंदे गीत भी शामिल है।
विज्ञापन

कई नए कार्यक्रम किए शामिल

people of pakistan desire songs on radio

स्थानीय कार्यक्रमों को बढ़ावा देते हुए सुबह की सभा का समय बढ़ाया गया है और दोपहर बारह बजे से डेढ़ बजे तक स्थानीय कार्यक्रमों को आकाशवाणी कठुआ से प्रस्तुत किया जा रहा है।

इसमें अब कार्यक्रम सैनिकों के लिए भी शामिल हैं, जो पिछले कुछ समय से रात दस बजे था। इसी तरह से रात की सभा में भी नए कार्यक्रम शामिल किए गए हैं।

डियो कठुआ ने दोनों देशों की दूरियों को मिटाने का काम किया है। सीमा के उस पार पाकिस्तान से भी कई बार फोन कॉल्स पर श्रोता अपनी फरमाइश इस कार्यक्रम में शामिल करवा चुके हैं।

गुजरांवाला से अल्लाह बसाया और सियालकोट से हुसल बाला ने कई बार रेडियो कठुआ के फोन इन कार्यक्रम में भाग लिया। यहां उन्होंने दोनों देशों में शांति स्थापित करने और आम लोगों की दिक्कतों की बात कही। वहीं वहां की संस्कृति से भी रू-ब-रू करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed