फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   people near tawi don't get relief material

निकी तवी अब तक नहीं पहुंची राहत सामग्री

Sun, 21 Sep 2014 08:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 21 Sep 2014 08:46 PM IST
विज्ञापन
people near tawi don't get relief material

निकी तवी के बाढ़ पीड़ितों को मलाल है कि 15 दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक उन्हें सरकार की ओर से किसी तरह की राहत सामग्री नहीं मिली, जबकि मुख्यमंत्री ने आदेश दिया था कि उन्हें तत्काल राशन और अन्य आवश्यक सामग्री दी जाए।

विज्ञापन


पंचायत सदस्य मोहम्मद शफी और फरीद अहमद का कहना है कि उनके इलाके के पटवारी आए थे और पीड़ित दो सौ लोगों की सूची बनाकर ले गए थे लेकिन अभी तक न तो राशन मिला और न ही घर की मरम्मत के लिए किसी तरह की आर्थिक मदद। इससे लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इस संबंध में वे कई अफसरों को मिले लेकिन अभी तक कोई मदद नहीं पहुंची। पंचायत सदस्यों ने बताया कि निकी तवी के पीड़ित लोगों के लिए बेली चराना डिपो में राशन भेजने के आदेश दिए गए हैं लेकिन नौ किलोमीटर चलकर वहां जाने पर भी उन्हें अभी तक कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने डिवीजनल कमिश्नर से अपील की कि निकी तवी के पीड़ितों को मिलने वाला राशन भगवती नगर शिफ्ट किया जाए, ताकि लोगों को नौ किलोमीटर का चक्कर न लगाना पड़े। साथ ही सीएपीडी को निर्देश दिए जाएं कि निकी तवी के पीड़ितों को जल्द राशन मुहैया करवाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed