{"_id":"58b9521f4f1c1ba064830c93","slug":"people-having-disappointments-with-new-policy-of-banks","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बैंकों की नई शुल्क व्यवस्था से लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों की नई शुल्क व्यवस्था से लोगों में रोष
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 03 Mar 2017 04:54 PM IST
विज्ञापन
बैंकों की शुल्क वसूली से रोष
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों में लेनदेन की प्रक्रिया में डिजिटल तरीकों को बढ़ावा देने की तैयारी की जा रही है। निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के कुछ बैंकों की ओर से सेवा शुल्क में बढ़ोतरी करने से ग्राहकों में काफी रोष है। ग्राहकों का कहना है कि डिजिटलीकरण होने में वक्त लगेगा, ऐसे में बैंकों की ओर से बढ़े शुल्क से लोगों की जेब पर बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन
जिस व्यक्ति को अलग-अलग लोगों को पैसे भेजने हैं तो उन्हें उस पर भी शुल्क देना पड़ेगा। ऐसे में बैंकों से होने वाले ट्रांजेक्शन से लोग मुंह मोड़ सकते हैं। बैंकों में नई व्यवस्था पर समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। बैंकों में नई व्यवस्था में सेवाओं पर शुल्क में संशोधित बढ़ोतरी की जा रही है।
विज्ञापन
हालांकि, अभी कुछ ही बैंकों में यह व्यवस्था लागू हुई है। लेकिन अन्य बैंकों में भी यह व्यवस्था लागू करने की तैयारी की जा रही है। इसमें बैंक में ग्राहक हर माह जमा या निकासी के रूप में चार ही बार निशुल्क ट्रांजेक्शन कर सकता है। इसके बाद ट्रांजेक्शन पर चार्जेज वसूले जाएंगे।
विज्ञापन