फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   people don't handshakes and hugs, only say 'Namaste'

हाथ मिलाने के बजाय फिलहाल नमस्ते

Thu, 26 Feb 2015 08:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 26 Feb 2015 08:54 PM IST
विज्ञापन
people don't handshakes and hugs, only say 'Namaste'

स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी से हर कोई सहमा हुआ है। इससे बचने के लिए लोग अपने-अपने स्तर से एहतियात बरत रहे हैं। भीड़-भाड़ वाले स्थान पर भी जाने से लोग परहेज कर रहे हैं।

विज्ञापन


इसका असर शादी समारोहों में भी देखा जा रहा है। दहशत की वजह से लोग ऐसे स्थानों पर जाने से बच रहे। एक-दूसरे से हाथ मिलाने से भी परहेज कर रहे हैं।

स्वाइन फ्लू के चलते लोग भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर खतरा महसूस कर रहे हैं। जरूरी काम होने पर ही लोग ऐसे स्थानों पर जा रहे हैं, वह भी मास्क लगाकर या फिर मुंह पर रुमाल बांध कर।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि स्वाइन  फ्लू का डर इस कदर है कि वह शादी समारोहों में भी नहीं के बराबर जा रहे हैं। अगर कोई जा भी रहा तो मुंह पर मास्क लगाकर या रुमाल बांध कर।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही एहतियातन वहां किसी से हाथ मिलाने के बजाय नमस्ते से काम चला रहे हैं। लोगों का कहना है कि शादी समारोह में काफी भीड़ रहती है। इससे लोगों को डर सता रहा है कि कहीं समारोह में किसी संक्रमित व्यक्ति से मुलाकात हो गई, तो वह भी स्वाइन फ्लू की चपेट में आ सकते हैं।

वहीं जो लोग शादी-समारोह में जा रहे हैं, उनमें से अधिकांश मास्क लगाए होते हैं या फिर रुमाल बांधे। वह भी हाजिरी लगाकर निकल लेना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed