फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   people do not come to meetings

आधी रात को दरवाजे खटकाकर मांग रहे हैं वोट!

Sat, 22 Nov 2014 06:43 PM IST
Updated Sat, 22 Nov 2014 06:43 PM IST
विज्ञापन
people do not come to meetings

चुनाव प्रचार के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों और अन्य नेताओं के भीड़ जुटाने में पसीने छूट रहे हैं। यूं कहा जाए कि जनसंपर्क और जनसभाएं करने के लिए लोगों का टोटा है।

विज्ञापन


दरअसल, लोग फसलों की कटाई और नई फसल की बुआई में जुटे हुए हैं। इसलिए प्रत्याशियों को अपने प्रचार को लोगों तक पहुंचाने के लिए दरबदर होना पड़ रहा है। आलम यह है कि आधी रात को लोगों का दरवाजा खटखटाया जा रहा है और वोट मांगें जा रहे हैं।
विज्ञापन


जम्मू और कठुआ जिले के मैदानी इलाकों में धान की कटाई चल रही है। इसके अलावा राज्य के पहाड़ी इलाकों में गेहूं और दलहन की फसल की बुआई की जा रही है। ग्रामीण इलाकों में अधिकतर मतदाता किसान हैं, जो दिनभर काम में लगे रहते हैं। इसलिए उनके पास इतनी फुर्सत नहीं कि नेताओं की सभाओं में शिरकत कर सकें। आलम यह है कि बैठकों में इक्का-दुक्का लोग ही मौजूद रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनभर लोगों की वाट जोहने वाले प्रत्याशी आधी रात को मतदाताओं का दरवाजा खटखटा रहे हैं। प्रत्याशी रात को जाकर लोगों से वोट मांग रहे हैं। यहीं नहीं, लोगों से माफी भी मांगी जा रही है कि उन्हें आधी रात को तंग किया। यह कहा जा रहा है कि उनके पास दूसरा कोई वक्त नहीं रहता, इसलिए इस वक्त मिलना पड़ा। ऐसा ग्रामीण इलाकों में आम हो रहा है। अधिकतर प्रत्याशियों की यही हालत है।

बुआई में व्यस्त लोग नहीं दे रहे प्रत्याशियों को वक्त

people do not come to meetings

फसलों की बुआई और कटाई में व्यस्त रहने वाले किसानों से मिलने के  लिए प्रत्याशियों को घर-घर जाना पड़ रहा है। इसके लिए भी पहले फोन करना पड़ रहा है, ताकि लोग घर पर उपलब्ध रह सकें। सैकड़ों की भीड़ में बोलने वाले प्रत्याशियों को दो-चार लोग भी फोन पर बोलकर इकट्ठे करने पड़ रहे हैं।

अगले दस दिन पहाड़ी और मैदानी इलाकों में कटाई और बुआई का काम चलेगा। इसके बाद ही प्रत्याशियों को सभाएं करने के लिए लोग दिखेंगे। अभी फिलहाल प्रत्याशियों को प्रचार करने के लिए लोगों की बाट जोहनी पड़ रही है। यह भी एक कारण है कि अब तक जम्मू और इसके आसपास के जिलों में किसी भी राजनीतिक दल की बड़ी जनसभाएं नहीं हो रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed