{"_id":"684c8258e34ee82129054a7c","slug":"people-demonstrated-in-madi-by-keeping-empty-utensils-on-the-road-reasi-news-c-202-1-sjam1001-124192-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: खाली बर्तन सड़क पर रख माड़ी में लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: खाली बर्तन सड़क पर रख माड़ी में लोगों ने किया प्रदर्शन
Sat, 14 Jun 2025 01:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
रियासी के माड़ी में बर्तन सड़क पर रखकर रोष जताते लोग। संवाद
- फोटो : reasi
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिला मुख्यालय के साथ लगते बयाला माड़ी में पानी की आपूर्ति नहीं होने पर लोगों ने जलशक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया इस दौरान लोगों ने घरों से लाए हुए खाली बर्तन सड़कों पर रख दिए।
शुक्रवार सुबह बयाला के लोग माड़ी जाने वाले मुख्य मार्ग पर इकट्ठा हुए। प्रदर्शनकारियों में शामिल बोध राज डोगरा, बलविंदर सिंह, रविंद्र सिंह, राकेश कुमार, अजीत डोगरा, सीमा देवी, नीलम देवी, जमना देवी, सुमन देवी ने कहा कि उनके यहां पीने का पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं आ रहा है। एक दिन पानी की सप्लाई होती है तो दूसरे दिन पानी की एक बूंद तक नहीं मिलती है। गर्मी के दौरान वह लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे है। लोगों ने कहा कि गली में बने मकानों में रहने वाले लोगों को रोजाना पानी नहीं मिलता है। जिस दिन पानी छोड़ा जाता है उस दिन सुबह सिर्फ कुछ समय आता है भरने तक पानी बंद हो जाता है। लोगों ने सड़क पर पानी के खाली बर्तन ला कर मार्ग को बंद कर दिया। जल शक्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी की गई मौके पर आए अधिकारियों ने लोगों को आश्वाशन दिया कि रोजाना पानी की सप्लाई सुबह एक से बढ़ा कर डेढ़ घंटा की जाएगी। इसके साथ नई पाइप लाइन के जरिए भी पानी की सप्लाई दी जाएगी। मौके पर एसएचओ रंजीत सिंह राव भी पहुंचे जिन्होंने सड़क मार्ग को खुलवाया। लोगों ने कहा कि अगर विभाग ने पानी की आपूर्ति रोजाना सुचारू रूप से नहीं की तो वह दोबारा से सड़कों पर उतर आएंगे।