फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   People close way of DC for electricity

बिजली के लिए डीसी का रोका रास्ता

Thu, 18 Sep 2014 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर Updated Thu, 18 Sep 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
People close way of DC for electricity

शहर के रौंत, अंबेडकर कालोनी और रहमती इलाके में ट्रांसफार्मर खराब होने से चार दिन से बिजली गुल है।

विज्ञापन


इससे शहरवासियों की परेशानियां बढ़ रही हैं। इससे गुस्साए स्थानीय लोग बुधवार को सड़क पर उतर आए और बिजली विभाग के कार्यालय के बाहर जाम लगा दिया।

उधर, शाम तक बिजली सेवा बहाल न होने पर लोगों ने डीसी का मार्ग रोक लिया। शाम छह बजे डीसी अपने आवास की ओर जा रही थीं तो लोगों ने उनके वाहन को रुकवाकर बिजली की समस्या रखने का प्रयास किया।

डीसी ने उनकी बात सुनने से इंकार कर दिया। इससे लोग भड़क उठे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। जब प्रदर्शनकारी सड़क से नहीं हटे तो डीसी को पैदल ही आवास की ओर जाना पड़ा।
विज्ञापन


इसके पहले सुबह करीब साढे़ 11 बजे एजाज सुंबरिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़कों पर आ गए और बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान बाजार की तरफ जाने वाली सड़क पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान सरपंच रमेश अत्री, पंच बिमला देवी, पंच सुरजीत सिंह, मास्टर सेरू राम, डिंपल, पोली ने बताया कि चार दिन पहले उनके इलाके का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। चार दिन से सैकड़ों परिवार बिजली आने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बिजली विभाग ट्रांसफार्मर की मरम्मत नहीं करवा रहा है।

उन्होंने बताया कि रात होते ही पूरे इलाके अंधेरा पसर जाता है। इससे चोरी और अन्य हादसों की आशंका बनी रहती है। गर्मी में लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।


कई बार लोगों ने बिजली विभाग के कार्यालय पहुंच कर अपनी समस्या को अधिकारियों के सामने रखा, लेकिन किसी ने भी इसको गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा कि अगर ट्रांसफार्मर को मरम्मत नहीं कराई गई तो वीरवार को डीसी आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed