{"_id":"607cecdde99117525afefd28186a5a03","slug":"people-celebrating-navratra-festivals-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र उत्सव के सातवें दिन देवी के मंदिरों में भक्तों का तांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र उत्सव के सातवें दिन देवी के मंदिरों में भक्तों का तांता
अमर उजाला ब्यूरो/बिलावर
Updated Fri, 27 Mar 2015 05:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र उत्सव के सातवें दिन तहसील के देवी मंदिरों में मां का दीदार करने
विज्ञापन
वाले भक्तों का दिनभर तांता लगा रहा।
इस दौरान मैया के भवनों पर उनके नाम के जयकारे गूंजते रहे। माता सुकराला और माता वाला सुंदरी के दरबार में सुबह से ही दर्शन करने वाले भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई थी।
यह सिलसिला शाम तक जारी रहा। वहीं, माता बाला सुंदरी के भवन तक पहुंचने के लिए भक्तजन भीनी पुल से भवन तक पांच किलोमीटर लंबी चढ़ाई माता के जयकारों के साथ चढ़ रहे थे।
बाला सुंदरी के जंगल में माता की भेटें गूंजने से दिनभर वहां का माहौल भक्तिमयी बना रहा। माता की कृपा से वृद्ध और बच्चे भी बड़ी ही सुगमता से चढ़ाई चढ़ रहे थे।
भक्तों को यात्रा के दौरान कोई कष्ट न हो, इसके लिए प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए हैं। बिजली-पानी की निर्विघ्न सप्लाई की जा रही है। सुरक्षा के भी कडे़ इंतजाम किए गए हैं।