फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   people Began returning home from camps in rural

शिविरों से घर लौटने लगे ग्रामीण

Sun, 19 Oct 2014 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 19 Oct 2014 10:46 PM IST
विज्ञापन
people Began returning home from camps in rural

अरनिया सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी थमने से सीमावर्ती लोगों ने शिविरों से घर लौटना शुरू कर दिया है। हालांकि, ग्रामीणों में खौफ साफ देखा जा रहा है। धान की फसल काटने की मजबूरी के चलते किसान हर हाल में गांव वापसी कर रहे हैं।

विज्ञापन


प्रशासन की ओर से अभी शिविरों से गांवों की ओर वापस जाने के लिए फिलहाल नहीं कहा गया है, इसके बावजूद लोग फसल को समेटने के लिए लौटने लगे हैं। बलवान सिंह, दीपक कुमार, करतार सिंह, जगदीश राज शर्मा आदि ने कहा कि परिवार के कुछ ही सदस्य गांव लौटे हैं।
विज्ञापन


खेतों में फसल पककर तैयार हो गई है। उन्हें श्रमिक नहीं मिल रहे हैं। श्रमिकों की तलाश में पूरा दिन गुजर रहा है। उन्होंने जिन किसानों को कुछ मजदूर मिल गए हैं, वह अपनी पूरी फसल काटने के बाद उन्हें छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहरी राज्यों से तकरीबन सौ मजदूर ही अभी यहां पहुंचे हैं। गोलाबारी के डर से मजदूर नहीं आ रहे हैं। कंबाइन मशीनें भी अभी यहां नहीं पहुंची हैं। इसके चलते किसानों की मुसीबतें और बढ़ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed