फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   people are staying at home in Sainik colony

सैनिक कालोनी में नहीं दिखाई दे रहे सड़कों पर लोग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
people are staying at home in Sainik colony
अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए चल रहे लॉकडाउन के दौरान 20 अप्रैल से मिली राहत के बाद भी सैनिक कालोनी की सड़के खाली दिखी। लोगों में कहीं न कहीं कोरोना वायरस का काफी डर है। वह घरों पर रहकर ही परिवार वालों के साथ समय व्यतीत कर रहे हैं। सब्जी की दुकानों और किरयाने की दुकान पर लोग की आवाजाही है पर वो भी सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए। किरयाना की दुकानों पर लोगों से सामान की पर्ची लेकर उनका सामान पैक करके उन्हें दिया जा रहा हैं। दुकान पर किसी तरह की कोई भीड़ नहीं लगने दी जा रही। ताकि सरकार के निर्देशों का पालन सही तरीके से हो जाए। सड़कों पर गाड़ियों का आना-जाना बेहद कम है। पुलिस द्वारा जगह-जगह तारे बिछाई गई हैं और सैनिक कालोनी से बाहर या अंदर जाने वाले लोगों का आई कार्ड चैक करके ही उन्हें जाने दिया जा रहा है। वहीं बिना किसी काम के घरों से निकलने वालों के साथ पुलिस द्वारा सख्त रवैया अपनाया जा रहा है। साथ ही पुलिस की गाड़ी घूम-घूम कर लोगों को घर में रहने और सुरक्षित रहने की अपील कर रही है। हालांकि शाम के समय कुछ लोग घरों से बाहर निकल कर सैर करते हुए नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed