{"_id":"59984c104f1c1bdc798b471e","slug":"pdp-worker-shot-dead-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: महबूबा मुफ्ती की पार्टी के नेता को आतंकियों ने मारी गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: महबूबा मुफ्ती की पार्टी के नेता को आतंकियों ने मारी गोली, मौत
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 19 Aug 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों ने पीडीपी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब सवा चार बजे आतंकियों ने उज्जन, दियालगाम में पीडीपी कार्यकर्ता मोहम्मद इशाक पर्रे पर उनके घर के बाहर नजदीक से गोलियां चलाईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
उन्हें सिर में गोलियां लगी थीं। उन्हें तुरंत नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत लाया घोषित किया। वह पीडीपी के कार्यकर्ता होने के साथ-साथ पेशे से ठेकेदार भी थे।
विज्ञापन
हमले के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसओजी, सेना और सीआरपीएफ ने इलाके में आतंकियों को तलाशने के लिए बड़े पैमाने पर सर्च आपरेशन छेड़ा।