फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PDP submitted a letter to governor in support of mehbooba mufti

महबूबा के समर्थन में राज्यपाल को पत्र सौंपा, बीजेपी भी सहमत

Fri, 08 Jan 2016 10:07 AM IST
Updated Fri, 08 Jan 2016 10:07 AM IST
विज्ञापन
PDP submitted a letter to governor in support of mehbooba mufti

पीडीपी के एक प्रतिनिधि मंडल ने वीरवार को राजभवन में राज्यपाल एनएन वोहरा से मिलकर उन्हें पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को मुख्यमंत्री बनाने के लिए समर्थन पत्र सौंपा। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक पीडीपी के 28 विधायकों ने महबूबा को सर्वसम्मति से पार्टी के विधानमंडल का नेता चुना है।

विज्ञापन


पार्टी की ओर से फिलहाल महबूबा के शपथ लेने के दिन और तारीख पर कुछ भी नहीं कहा गया है। रियासत सरकार के गठबंधन दल भाजपा की ओर से भी पीडीपी के फैसले का समर्थन करने के स्पष्ट संकेत दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा है कि पीडीपी का विधानमंडल का नेता कौन होगा, इसका फैसला पीडीपी को लेना है।

भाजपा के पास कोई दूसरा व‌िकल्प नहीं

PDP submitted a letter to governor in support of mehbooba mufti

हालांकि, पहले महबूबा मुफ्ती को मुख्यमंत्री बनाने पर भाजपा की ओर से एतराज जताया जा चुका है, पर मौजूद हालात में महबूबा को सर्वसम्मति से पार्टी का नेता चुने जाने के बाद भाजपा के पास महबूबा को मुख्यमंत्री स्वीकार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं रह गया है।

पीडीपी के शीर्ष नेतृत्व से नाराज चल रहे पार्टी के सांसद मुजफ्फर हुसैन बेग ने भी महबूबा के नेतृत्व पर मुहर लगा दी है। पार्टी की ओर से महबूबा को पूरा समर्थन प्राप्त हो गया है।

बेग ने कहा कि इसमें कोई दोराय नहीं कि मुफ्ती साहब के निधन के बाद हम सब का एकमत से यह मानना है कि महबूबा मुफ्ती ही उनकी राजनीतिक उत्तराधिकारी हैं। महबूबा मुफ्ती अनंतनाग लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं।

संघ ने भी लगा दी महबूबा के नाम पर मुहर

PDP submitted a letter to governor in support of mehbooba mufti

सूत्रों के अनुसार संघ ने भी महबूबा के नाम पर सहमति दे दी है। सेहत बिगड़ने से पहले ही सईद भाजपा आलाकमान को अपने उत्तराधिकारी के रूप में महबूबा का नाम बता चुके थे।

खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रियासत में पीडीपी-भाजपा गठबंधन के प्रयोग को जारी रखने के पक्ष में हैं तो संघ को भी महबूबा के नाम पर कोई आपत्ति नहीं है।  

सूत्रों के अनुसार जम्मू-कश्मीर का मामला देख रहे पार्टी महासचिव राम माधव के जलगांव में चल रही संघ की समन्वय बैठक से लौटने पर ही गठबंधन के रूप में महबूबा को नेता मानने की औपचारिकता की कवायद शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed