फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PDP seek Afzal Guru's mortal

अफजल के अवशेष पर सियासत गरमाई, भाजपा की मुश्किलें बढ़ीं

Tue, 04 Aug 2015 11:13 AM IST
Updated Tue, 04 Aug 2015 11:13 AM IST
विज्ञापन
PDP seek Afzal Guru's mortal

संसद पर हमले के आरोपी अफजल गुरु के अवशेषों को लेकर एक बार फिर देश में सियासी राजनीति गरमाने की तैयारी की जा रही है। घाटी आधारित पार्टियों नेकां तथा पीडीपी सहित इत्तेहाद अवाम पार्टी ने परिवार वालों को अवशेष सौंपने की मांग तो की है।

विज्ञापन


अब कांग्रेस ने भी इसमें कूदते हुए इस मुद्दे पर राजनीति शुरू कर दी है। मुंबई हमले के आरोपी याकूब मेनन की फांसी के बाद उसके परिवार वालों को अवशेष सौंपे जाने के बाद अफजल के अवशेषों को सौंपने की मांग करने वालों का तर्क है कि सभी के साथ समान व्यवहार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


यह कश्मीरियों के साथ भेदभाव है। ज्ञात हो कि अफजल को फांसी दिए जाने के बाद से ही उसके शव परिवार वालों को दिए जाने की मांग घाटी में लगातार उठती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं

PDP seek Afzal Guru's mortal

ताजा मामले में पीडीपी की ओर से भी शव सौंपने की वकालत किए जाने से भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कहा जा रहा है कि घाटी आधारित पार्टियां मांग कर कश्मीर में अपनी जमीन पुख्ता रखना चाहती हैं, साथ ही यह संदेश भी देना चाहती है कि वे इस मुद्दे पर गंभीर हैं।

उधर, अलगाववादियों ने भी इस मुद्दे को भुनाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। याकूब की फांसी के बाद घाटी में जबर्दस्त प्रदर्शनों के दौरान अफजल गुरु के परिवार वालों के साथ न्याय करने की मांग उठी। इसके पीछे घाटी के युवाओं को भड़काकर देश विरोधी गतिविधियों में झोंकने की साजिश की जा रही है।

नेकां के महासचिव अली मोहम्मद सागर भी अवशेष सौंपने की मांग उठा चुके हैं। हालांकि, भाजपा का कहना है कि अफजल गुरु को फांसी तो यूपीए सरकार के ही समय दिया गया है तब यह मांग कांग्रेस ने क्यों उठाई।

अब जान बूझकर मुद्दे को हवा देने की कोशिश की जा रही है। उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह कहते हैं कि सभी मामलों को एक पलड़े पर नहीं तौलना चाहिए। देश की एकता-अखंडता से खिलवाड़ करने से बाज आना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed