फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pdp president mehbooba mufti meet smriti irani

स्पेशल स्कालरशिप के लिए स्मृति ईरानी से मिलीं महबूबा

Tue, 17 Feb 2015 02:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 17 Feb 2015 02:07 PM IST
विज्ञापन
pdp president mehbooba mufti meet smriti irani

पीडीपी की अध्यक्ष एवं सांसद महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को नई दिल्ली में मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी से मुलाकात कर उन्हें प्राइम मिनिस्टर स्पेशल स्कालरशिप स्कीम (पीएमएसएसएस) से संबंधित कश्मीरी विद्यार्थियों की परेशानियों की जानकारी दी।

विज्ञापन


पीडीपी प्रवक्ता का कहना है कि केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने महबूबा को आश्वासन दिया कि पीएमएसएसएस स्कीम में जो भी खामियां हैं उसे दूर किया जाएगा और केंद्र सरकार इस मामले पर हर संभव मदद करेगी।
विज्ञापन


इससे पूर्व महबूबा ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि योजना के अंतर्गत कश्मीरी छात्र देश के विभिन्न हिस्सों में जिन व्यवसायिक कालेजों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, वहां पर उन्हें निष्कासन के नोटिस मिल रहे हैं और उसे विद्यार्थी मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बताते चलें कि कुछ दिन पहले 'अमर उजाला' ने 'बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत अवंतिका दत्ता की संघर्ष की कहानी को छापा था।

पीडीपी प्रवक्ता ने कहा कि योजना के सही ढंग से लागू न होने के कारण हजारों कश्मीरी विद्यार्थियों को भविष्य की चिंता सता रही है। ऐसे में उन्होंने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप की अपील की।

महबूबा ने मंत्री से आग्रह किया कि वह सभी शैक्षणिक संस्थानों को दिशा निर्देश जारी करें कि वह स्कीम को पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से लागू करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed