फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PDP plays hard to get, gives BJP 11-point demand list

BJP-PDP की अनौपचारिक वार्ता टूटने के कगार पर

Wed, 18 Feb 2015 09:56 AM IST
Updated Wed, 18 Feb 2015 09:56 AM IST
विज्ञापन
PDP plays hard to get, gives BJP 11-point demand list

नई सरकार के लिए भाजपा और पीडीपी में चल रही अनौपचारिक वार्ता टूटने के कगार पर पहुंच गई है। शर्तों से घिरी भाजपा सांप-छुछुंदर की स्थिति से रूबरू है। गठबंधन एजेंडे के विवादास्पद मुद्दों पर गतिरोध के बाद पीडीपी ने शर्तों का पुलिन्दा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेज दिया है।

विज्ञापन


पीडीपी अब मोदी के रुख का इंतजार करेगी। पीडीपी ने साफ कर दिया है कि वह कोर इश्यूज पर किसी भी हालत में कोई समझौता नहीं करेगी। पीडीपी के वार्ताकार ने भाजपा आलाकमान को मुप्ती मोहम्मद का संदेश बता दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा को ये शर्तें मंजूर नहीं हो वह नेशनल कांफ्रेंस से गठबंधन कर ले। गतिरोध के बाद केंद्र के मंत्रिमंडल विस्तार में पीडीपी की महबूबा मुफ्ती की इंट्री भी अटक गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र पीडीपी को मंत्रिमंडल में एक सीट देने पर सहमत है लेकिन मुफ्ती एजेंडा की मंजूरी के बाद ही कोई फैसला लेना चाहते हैं।

पीडीपी की शर्तों पर संघ परिवार में मतभेद

PDP plays hard to get, gives BJP 11-point demand list

पीडीपी की शर्तों पर संघ परिवार में मतभेद है। दिल्ली में हार के बाद भाजपा आलाकमान जम्मू कश्मीर में जल्द सरकार गठन करना चाहता है। भाजपा का मानना है कि इससे देश भर के कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हो सकता है।

भाजपा के लिए पहली बार जम्मू कश्मीर की सरकार में शामिल होने का मौका इस बार दिखा। कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस में फिर से हुए गठबंधन ने भी भाजपा की चिंताएं बढ़ाईं। जम्मू संभाग के मतदाताओं ने भाजपा को सरकार बनाने के लिए वोट दिया।

अगर किसी सूरत में भाजपा सरकार में शामिल नहीं होती है तो भाजपा को भारी नुकसान का खतरा है। लिहाजा भाजपा गठबंधन पर लचीला रुख अपना कर चल रही थी। पीडीपी को संतुष्ट करने के लिए पार्टी ने रोटेशनल सीएम का दावा भी छोड़ दिया था।

इन मुद्दों से टूट सकती है वार्ता

PDP plays hard to get, gives BJP 11-point demand list

इस बीच संघ ने सैद्धांतिक मसलों पर नहीं झुकने की नसीहत देकर भाजपा को असमंजस में डाल दिया है। अफस्पा की एक साल में वापसी और अनुच्छेद 370 पर लिखित रूप में यथास्थिति को स्वीकार करने जैसे मुद्दे संघ परिवार पचा नहीं पा रहा है।

संघ की नसीहत के मद्देनजर भाजपा ने विवादास्पद मुद्दों को परे रखकर विकास के मुद्दे पर न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनाने की पहल की थी लेकिन अब पीडीपी ने इस फार्मूले को खारिज कर दिया है।

पीडीपी सूत्रों के मुताबिक अफस्पा की एक साल में वापसी, अनुच्छेद 370 पर यथास्थिति, पाकिस्तान से वार्ता और हुर्रियत से अलग बातचीत जैसे मुद्दे किसी कीमत पर छोड़े नहीं जा सकते। वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजियों को नागरिकता का भी पीडीपी विरोध कर रही है। इसके अलावा पीओके से तमाम बंदिशें हटाने की शर्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed